इलेक्शन

'वाजपेयी, योगी, शाह, हिमंता के 7-7 और मोदी के 6 भाई-बहन', मुस्लिमों के ज्यादा बच्चे विवाद पर अकबरूद्दीन का तीखा हमला, Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 11:13 AM IST

Akbaruddin Owaisi : चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अकबरूद्दीन ने कहा, 'क्या हम मुस्लिम घुसपैठिए और ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले हैं? क्या आपको पता है कि अटल बिहारी वाजपेयी कितने भाई-बहन थे। वाजपेयी जी सात भाई बहन थे।

Image

एआईएमआईएम नेता अकबरूद्दीन ओवैसी।

Akbaruddin Owaisi : मुस्लिमों के ज्यादा बच्चों पर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी जोरों पर है। इस विवाद में अब ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरूद्दीन ओवैसी भी कूद गए हैं। हैदराबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अकबरूद्दीन ने भाजपा नेताओं के भाई-बहन की संख्या गिनाई और कहा कि ये देश उनका है और हमेशा उनका रहेगा।

हम घुसपैठिए नहीं हैं-ओवैसी

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अकबरूद्दीन ने कहा, 'क्या हम मुस्लिम घुसपैठिए और ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले हैं? क्या आपको पता है कि अटल बिहारी वाजपेयी कितने भाई-बहन थे। वाजपेयी जी सात भाई बहन थे। योगी आदित्यनाथ भी सात भाई-बहन हैं। अमित शाह के भी भाई-बहनों की संख्या सात है। नरेंद्र मोदी छह भाई-बहन हैं। हम लोग वो हैं जिन्होंने इस देश को सजाया और संवारा। हमने इस देश को ताज महल, कुतुबमीनार, लाल किला, जामा मस्जिद और चार मीनार दिया। हम घुसपैठिए नहीं हैं। यह देश हमारा है और हमारा रहेगा।'

बांसवाड़ा रैली में पीएम ने क्या कहा

दरअसल, मुस्लिमों के ज्यादा बच्चे पर विवाद चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ। राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा पीएम ने कहा, ‘ये अर्बन नक्सल वाली सोच…. मेरी माताओ- बहनों ये आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे। इस हद तक चले जाएंगे।’ पीएम ने कहा, ‘ये कांग्रेस का घोषणापत्र कह रहा है कि वे माताओं बहनों के सोने का हिसाब करेंगे, उसकी जानकारी लेंगे और फिर उस संपत्ति को बांट देंगे। ये उनको बांटेंगे जिनके बारे में मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।’

'आपकी मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को देंगे'

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पहले जब उनकी सरकार थी, उन्होंने कहा था की देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठी करके किसको बांटेंगे? जिनके ज्यादा बच्चे हैं उनको बांटेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘घुसपैठियों को बांटेंगे। आपकी मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा? क्या आपको ये मंजूर है?’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article