इलेक्शन

Exit Polls: एग्जिट पोल में एनडीए की भारी जीत के अनुमान के बाद प्रशांत किशोर बोले- फर्जी पत्रकारों...

Poll Analyst Prashant Kishor Reaction on Exit Poll : पोल विश्लेषक प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

Image

पोल विश्लेषक प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी

KEY HIGHLIGHTS
  1. लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स के नतीजे भाजपा और एनडीए के लिए खुशखबरी लेकर आए
  2. राजनीतिक विश्लेषकPrashant Kishor ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है
  3. pk ने कहा- 'बड़बोले राजनेताओं और सोशल मीडिया के स्वयंभू विशेषज्ञों के विश्लेषण पर अपना कीमती समय बर्बाद न करें'

राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की भारी जीत की भविष्यवाणी की गई है ले जा रहे हैं पोल विश्लेषक प्रशांत किशोर ने एग्जिट पोल में 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की भारी जीत के अनुमान के बाद जनता से 'फर्जी पत्रकारों (fake journalists), 'बड़बोले राजनेताओं' (loudmouth politicians) और सोशल मीडिया विशेषज्ञों पर अपना 'मूल्यवान' समय बर्बाद नहीं करने को कहा है।

उनकी पोस्ट में लिखा था, 'अगली बार जब चुनाव और राजनीति की बात हो, तो बेकार की बातों और बेकार के फर्जी पत्रकारों, बड़बोले राजनेताओं और सोशल मीडिया के स्वयंभू विशेषज्ञों के विश्लेषण पर अपना कीमती समय बर्बाद न करें।'

गौर हो कि लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स के नतीजे भाजपा और एनडीए के लिए खुशखबरी लेकर आए। सभी एग्जिट पोल्स ने एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें दी हैं। यानी की मोदी सरकार बंपर सीटों और भारी बहुमत के साथ सत्ता में तीसरी बार सत्ता में वापसी कर रही है।

सभी एग्जिट पोल्स ने एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें दीं

तकरीबन सभी एग्जिट पोल्स ने एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें दी हैं, यानी की मोदी सरकार बंपर सीटों और भारी बहुमत के साथ सत्ता में तीसरी बार सत्ता में वापसी कर रही है। एग्जिट पोल्स के ये आंकड़े चार जून को यदि हकीकत में बदल गए तो नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

खास बात यह भी होगी मोदी सरकार लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ सत्ता में आएगी

इसके साथ ही पीएम मोदी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे। खास बात यह भी होगी मोदी सरकार लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। हिंदी बेल्ट के राज्यों राजस्थान, हरियाणा और बिहार में भगवा पार्टी को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। महाराष्ट्र में भाजपा ने अपना प्रदर्शन बरकरार रखा है लेकिन गठबंधन के साथियों का उम्दा प्रदर्शन न होने की वजह से उसे इस राज्य में कुछ सीटें कम मिल रही हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article