इलेक्शन

लोकसभा चुनाव से पहले AAP का राम राज्य वेबसाइट लॉन्च, संजय सिंह बोले- हम फ्री बिजली, Free पानी देने वाली पहली सरकार

Lok Sabha Election 2024: राम नवमी के अवसर पर और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के अनुरूप, आम आदमी पार्टी ने पार्टी को प्रदर्शित करने के लिए बुधवार को आप का राम राज्य नाम से एक वेबसाइट लॉन्च की। दिल्ली और पंजाब में रामराज्य से प्रेरित होकर हो रहे काम ! पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह , आतिशी , सौरभ भारद्वाज और जैस्मीन शाह ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और वेबसाइट जारी की।

Image

AAP का राम राज्य वेबसाइट लॉन्च

Photo : ANI

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) ने ‘राम राज्य’ को लेकर अपनी अवधारणा जाहिर करने के उद्देश्य से बुधवार को एक वेबसाइट 'आप का राम राज्य' शुरू की और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में भगवान राम के आदर्शों को साकार करने की कोशिश की है। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण की शुरुआत से पहले और संयोगवश आज देशभर में रामनवमी के त्योहार पर 'आप' ने यह वेबसाइट शुरू की। एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह वेबसाइट ‘आप’ की ‘राम राज्य’ की अवधारणा को प्रदर्शित करने के साथ-साथ केजरीवाल सरकार द्वारा किये गये कामकाज की भी जानकारी देगी।

सिंह ने कहा कि 'मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 'राम राज्य' की अवधारणा को साकार करने के लिये पिछले दस सालों में दिल्ली में अच्छे स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त पानी और बिजली तथा महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी है।' उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार है कि रामनवमी के मौके पर केजरीवाल अपने लोगों के बीच में मौजूद नहीं हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को झूठे गवाहों के बयानों के आधार पर 'निराधार' मामले में जेल भेजा गया है। संवाददाता सम्मेलन में आप नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज और जैस्मिन शाह भी मौजूद थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article