इलेक्शन

Goa Lok Sabha Election: गोवा में दो लोकसभा सीटों के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस और भाजपा के बीच लड़ाई

Goa Lok Sabha Election: उत्तरी गोवा से चुनावी मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं मौजूदा सांसद श्रीपद नाइक और कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप शामिल हैं।

Image

गोवा में तीसरे चरण में होगा मतदान

Photo : PTI

Goa Lok Sabha Election: गोवा में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कुल 16 उम्मीदवार में हैं। गोवा में लोकसभा की दो सीटें हैं, जहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है। गोवा में एक सीट पर बीजेपी तो दूसरी सीट पर कांग्रेस की पकड़ रही है।

उत्तरी गोवा लोकसभा सीट

उत्तरी गोवा से चुनावी मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं मौजूदा सांसद श्रीपद नाइक और कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप शामिल हैं। उत्तरी गोवा लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। यहां सत्ता विरोध लहर के सहारे इस बार कांग्रेस जीतने की कोशिश में लगी है।

दक्षिणी गोवा लोकसभा सीट

दक्षिणी गोवा में, भाजपा ने उद्योगपति पल्लवी डेम्पो को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व नौसेना अधिकारी विरीएटो फर्नांडिस को उम्मीदवार बनाया है। दक्षिणी गोवा लोकसभा सीट कांग्रेस का मजबूत गढ़ रही है। यहां से कांग्रेस जीतती रही है।

गोवा में तीसरे चरण में मतदान

गोवा में दो लोकसभा सीटों के लिए मतदान तीसरे चरण में सात मई को होगा। नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के बाद गोवा की दो लोकसभा सीट पर आठ-आठ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article