एजुकेशन

Karnataka 1st PUC Exam 2027: कर्नाटक में 11वीं फर्स्ट पीयूसी परीक्षा का शेड्यूल जारी, फरवरी में शुरू होंगी परीक्षाएं, यहां देखें डेटशीट

कर्नाटक में 11वीं कक्षा यानी फर्स्ट पीयूसी (1st PUC) के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने साल 2027 की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

Image

कर्नाटक 1st PUC डेट शीट 2027 जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

KSEAB 1st PUC Time Table 2027: कर्नाटक में 11वीं कक्षा यानी फर्स्ट पीयूसी (1st PUC) के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने साल 2027 की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी 2027 तक चलेंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in और प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन विभाग की वेबसाइट pue.karnataka.gov.in पर जाकर विषयवार शेड्यूल देख सकते हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, Karnataka 1st PUC Exam 2027 एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि वे अपने विषय की तारीख नोट कर लें और उसी के अनुसार पढ़ाई की योजना बनाएं।

Karnataka 1st PUC Date Sheet 2027: विषयवार परीक्षा तारीखें
तारीखविषय
10 फरवरीकन्नड़, अरबी
11 फरवरीहिंदी
12 फरवरीअंग्रेजी
13 फरवरीतमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, उर्दू, संस्कृत, फ्रेंच, हिंदुस्तानी संगीत और व्यावसायिक विषय
14 फरवरीअवकाश
15 फरवरीभूगोल, फिजिक्स
16 फरवरीइतिहास, कंप्यूटर साइंस
17 फरवरीकेमिस्ट्री, बेसिक मैथ्स
18 फरवरीबिजनेस स्टडीज, साइकोलॉजी, एजुकेशन
19 फरवरीसोशियोलॉजी, गणित, होम साइंस
20 फरवरीइकोनॉमिक्स, जियोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स
21 फरवरीअवकाश
22 फरवरीपॉलिटिकल साइंस, स्टैटिस्टिक्स, बायोलॉजी
23 फरवरीऑप्शनल कन्नड़, लॉजिक, अकाउंटेंसी

13 फरवरी को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई भाषाओं और व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं भी होंगी। विद्यार्थियों को अपने चुने हुए विषय के अनुसार टाइम टेबल जरूर देखना चाहिए।

KSEAB 1st PUC Time Table 2027 कैसे देखें?

1. KSEAB की वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन या एग्जामिनेशन सेक्शन खोलें।

3. Karnataka 1st PUC Examination Time Table 2027 लिंक पर क्लिक करें।

4. टाइम टेबल की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

5. इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

परीक्षा की तैयारी के लिए इन बातों का रखें ध्यान

विद्यार्थियों को सबसे पहले अपने सभी विषयों की परीक्षा तारीख अलग से नोट कर लेनी चाहिए। इसके बाद कठिन विषयों को ज्यादा समय देते हुए रिवीजन का शेड्यूल बनाएं। टाइम टेबल का प्रिंटआउट पढ़ाई की जगह पर लगाना भी उपयोगी रहेगा। परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देशों की जानकारी के लिए बोर्ड की ओर से जारी एडमिट कार्ड और आधिकारिक नोटिस जरूर देखें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article