एजुकेशन

World Best School: वर्ल्ड बेस्ट स्कूल की लिस्ट में भारत के इन 5 स्कूलों ने लहराया परचम, लिस्ट में दिल्ली का सरकारी स्कूल भी शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2023, 09:08 PM IST

World Best School: यूके में आयोजित वर्ल्ड बेस्ट स्कूल की रेस में भारत के 5 स्कूलों ने अपना परचम लहराया है। जिसमें दिल्ली का सरकारी स्कूल, मुंबई का ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल, अहमदाबाद का रिवरसाइड स्कूल और महाराष्ट्र के अहमदनगर का चैरिटी स्कूल शामिल है।

Image

World Best School: वर्ल्ड बेस्ट स्कूल की लिस्ट में भारत के ये 5 स्कूल शामिल

World Best School: एक बार फिर भारत शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम बुलंद करने में कामयाब रहा है, लगातार हो रहे शिक्षा व्यवस्था में बदलाव व स्कूलों में सुधार ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप (Best School In World) छोड़ी है। भारत के 5 स्कूलों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की श्रेंणी में शामिल किया गया है, जिसमें दिल्ली का सरकारी स्कूल नगर निगम प्रतिभा बालिका विद्यालय (NPBV), मुंबई का ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल, अहमदाबाद का रिवरसाइड स्कूल, स्नेहालय इंग्लिश मीडियम स्कूल और महाराष्ट्र के अहमदनगर का चैरिटी स्कूल शामिल है। इन स्कूलों को 250000 यूएस डॉलर का अवॉर्ड दिया जाएगा।

बता दें विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों के अंतर्गत 10 स्कूलों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। जिसमें भारत के 5 स्कूल हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन एजुकेशन एंड द वर्ल्ड बेस्ट स्कूल के संस्थापक विकास पोटा ने यूके में किया था। खास बात यह है कि, इसमें दिल्ली व गुजरात के सरकारी स्कूल शामिल हैं। इससे यह साफ होता है कि, भारत की शिक्षा व्यवस्था दुनिया भर के अन्य देशों की तुलना में सबसे बेहतर है। यहां आप इन स्कूलों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

World Best School: इस आधार पर किया गया है स्कूलों को शॉर्टलिस्ट

सर्वश्रेष्ठ स्कूल के पुरस्कार को सामुदायिक सहयोग, पर्यावरण, इनोवेशन, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के आधार पर विभाजित किया जाता है। बता दें गुजरात के अहमदाबाद स्थित इंटरनेशनल स्कूल का चयन नवोन्मेष श्रेणी के लिए किया गया है। वहीं महाराष्ट्र के स्नेहालय इंग्लिश मीडियम स्कूल का चयन प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए किया गया है। जबकि शिंदेवाड़ी मुंबई के स्कूल का चयन स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने की श्रेणी के अंतर्गत किया गया है। यहां आप शॉर्टलिस्ट किए गए स्कूलों की खासियत जान सकते हैं।

World Best School Prizes 2023: नगर निगम प्रतिभा बालिका विद्यालय (दिल्ली)

नगर निगम प्रतिभा विद्यालय सरकारी स्कूल है। इसमें बालिकाओं को दाखिला दिया जाता है। इस स्कूल के शिक्षकों व पढ़ाई की काफी तारीफ की गई है। बता दें इस स्कूल की खास बात यह है कि, इसमें आपको अधिकारी से लेकर आम आदम के बच्चे मिल जाएंगे। दिल्ली का यह स्कूल पढ़ाई के लिए काफी मशहूर है।

World Best School Award: गुजरात के स्नेह हाल इंग्लिश स्कूल की खासियत

महाराष्ट्र के अहमद नगर में स्थित स्नेहालय हाल इंग्लिश स्कूल की खास बात यह है कि, यहां अचआईवी और एड्स से ग्रस्त छात्र व छात्राओं को दाखिला दिया जाता है। इसके अलावा यहां सेक्स वर्कर के परिवार के बच्चों को भी पढ़ाया जाता है।

Best School In World: महाराष्ट्र का चार्टर स्कूल

वहीं महाराष्ट्र के शिंदेवाड़ी स्कूल की बात करें तो यह एक चार्टर स्कूल है। इस स्कूल का संचालन कई कंपनियों के सहयोग से किया जाता है। इस स्कूल का चयन स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने की श्रेणी के अंतर्गत किया गया है।

World Best School: सितंबर में जारी की जाएगी फाइनल लिस्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें विश्व के पांच सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की लिस्ट सितंबर में जारी की जाएगी। इसके बाद अक्टूबर में विजेताओं की घोषणा की जाएगी। टॉप 5 में आने वाले स्कूलों को 50000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा।

गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली का एक सरकारी स्कूल शामिल है। खास बात यह है कि, इसमें दिल्ली का सरकारी स्कूल नगर निगम प्रतिभा बालिका विद्यालय

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article