एजुकेशन

Winter Vacation in UP 2023: यूपी में कब होंगी सर्दी की छुट्टियां, जानें कब से कब तक रहेगी विंटर वेकेशन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 28, 2023, 11:15 AM IST

Winter Vacation in UP 2023 in Private Schools Government Primary Schools: उत्तर भारत में शीतलहर शुरू हो गई है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश में सर्दी हो गई है। ऐसे में छात्र जानना चाहते हैं कि यूपी में विंटर वेकेशन कब से होंगे।

Image

Winter Vacation in UP 2023

Winter Vacation in UP 2023 in Private Schools Government Primary Schools: उत्तर प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में जहां एक दिन पहले धूप दिख रही थी लेकिन अब अचानक से सुबह सुबह हल्का कोहरा नजर आ रहा है। उत्तर भारत में शीतलहर शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बताया है 28 नवंबर की रात से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं, हालांकि दिन का पारे में कोई खास गिरावट नहीं आएगी। वहीं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश में सर्दी हो गई है। ऐसे में छात्र जानना चाहते हैं कि यूपी में विंटर वेकेशन कब से होंगे।

UP Schools Winter Vacation 2023

बता दें कि साल 2020 से प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक 15 दिन का अवकाश रहता है। साल 2020 में तय हुआ था कि स्कूल 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगे। इसके अलावा 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

Winter Vacation In UP Schools 2023

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश में दिसंबर के आखिर में या जनवरी के प्रथम सप्ताह में विंटर वेकेशन यानी सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। कैलेंडर के अनुसार, यूपी के सभी परिषदीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक 15 दिन का अवकाश रहेगा। छात्र सर्दियों की छुट्टियों को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। जनवरी में नए साल पर अभिभावक भी बच्चों के साथ बाहर जाने का प्लान बनाते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article