एजुकेशन

डीएम से भी ऊंची पोस्ट कौन सी होती है, किसके पास मजिस्ट्रेस से ज्यादा पावर ?

Who is more Powerful than DM: डीएम एक पूरे जिले का अधिकारी होता है, जिसके हाथ में कई सारी शक्तियां होती हैं। मगर क्या आपको पता है कि डीएम से भी ऊंची पोस्ट कौन सी होती है? कौन ऐसा अधिकारी है, जिसके पास डीएम से भी ज्यादा पावर्स होती हैं? चलिये आपको बताते हैं... Which post is Bigger than DM

Image

DM rajkumar Rao

Who is more powerful than DM : पूरे जिले का अधिकारी DM होता है, जो सिविल सर्विस परीक्षा पास करने बना जाता है। आईएएस अधिकारी DM होता है, जिसके पास कई सारे अधिकार और शक्तियां होती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एक अधिकारी ऐसा भी है, जिसके पास डीएम से भी ज्यादा पावर्स होती हैं। कई बार इस तरह के सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिये जाते हैं। ऐसे में ये जान लेना जरूरी है कि डीएम से भी ज्यादा पावर्स किसके पास होती है ?

DM पूरे जिले का प्रमुख : Who is DM ?

भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में एक IAS अधिकारी अपने करियर की शुरुआत या तो DM या फिर SDM के तौर पर करता है। डीएम पूरे जिले का प्रमुख होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि प्रशासनिक व्यवस्था में एक ऐसा भी अधिकारी है, जिसकी एक दहाड़ से पूरे मंडल के कलेक्टर अलर्ट हो जाते हैं। ये पूरे जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, राजस्व एकत्र करने, आपदा प्रबंधन और विकास कार्यों का नेतृत्व करता है।

कौन होता है ये अधिकारी ? Who is Divisional Commissioner ?

ये अधिकारी न केवल डीएम के काम की समीक्षा करता है बल्कि जिले के बड़े फैसलों को पलटने का ताकत भी रखता है। प्रशासनिक भाषा के इस पद को मंडलायुक्त (Divisional Commissioner) कहा जाता है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि डीसी कैसे बनते हैं। डीसी डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर या डिप्टी कमिश्नर होता है, जो भारतीय प्रशासनिक का अधिकारी होता है। जिले में राजस्व प्रशासन, कानून व्यवस्था और सामान्य प्रशासन का सर्वोच्च अधिकारी होता है।

ये होता है प्रोसेस ?

जब एक आईएएस अधिकारी डीएम के पद पर सफलतापूर्वक काम कर लेता है और उसका अनुभव काफी बढ़ जाता है तब उसे प्रमोट करके कमिश्नर बनाया जाता है। डीएम सिर्फ एक जिले का मालिक होता है वहीं कमिश्नर के अंडर 3 से लेकर 6 जिले तक आते हैं। डीएम को अपनी हर प्रोग्रेस और कानून व्यवस्था की रिपोर्ट सीधे कमिश्नर को देनी होती है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article