एजुकेशन

Google में प्लेसमेंट देकर छा गया बिहार का ये कॉलेज, कई छात्रों को मिला लाखों का पैकेज

Which engineering college in Bihar gives Highest placement: बिहार का एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज हाल के वर्षों में अपने प्लेसमेंट के चलते सुर्खियों में रहा है। यहां के कई छात्रों को Google और Microsoft जैसी कंपनियों में रोजगार मिला है। इस कॉलेज की ख्याति इतनी है कि हर साल हजारों छात्र यहां दाखिला लेने की चाह रखते हैं।

Image

IIT Patna

Best Engineering college in Bihar: इंजीनियरिंग में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। इस बीच छात्र अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज की तलाश में हैं। बिहार का एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज हाल के वर्षों में काफी सुर्खियों में रहा है। यहां के कई छात्रों को Google और Microsoft जैसी अग्रणी कंपनियों में रोजगार मिला है। यह कॉलेज बिहार की शान बन चुका है। कॉलेज की छात्रा दीक्षा बंसल ने गूगल में लाखों रुपये के पैकेज के साथ प्लेसमेंट प्राप्त किया है। इस कॉलेज की ख्याति इतनी है कि हर साल हजारों छात्र यहां दाखिला लेने की चाह रखते हैं। आइये जानते हैं बिहार का ये टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज कौन सा है-

बिहार का टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज (Top Engineering college in Bihar)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), पटना का नाम टॉप मल्टी नेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट देने के लिए चर्चा में आया है। विशेष रूप से बीटेक कंप्यूटर साइंस विभाग ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। यहां के सभी छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान नौकरी प्राप्त हुई है, यानी 100 फीसदी प्लेसमेंट दर। यही वजह है कि इसकी गिनती बिहार के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में होती है।

बिहार का ये कॉलेज देता है Google में प्लेसमेंट

बिहार का ये कॉलेज देता है Google में प्लेसमेंट

आईआईटी पटना प्लेसमेंट (IIT Patna Placement)

आईआईटी पटना के कंप्यूटर साइंस विभाग ने वर्षों पुराना अपना रिकॉर्ड कायम रखा है। बीते साल के प्लेसमेंट सत्र में छात्रों को भारत और विश्व की अग्रणी टेक कंपनियों जैसे Google, Amazon, और PayTM में नौकरी के शानदार अवसर मिले। Google जैसी वैश्विक कंपनी में चयन होना किसी भी छात्र के लिए एक सपना सच होने जैसा है। कई छात्रों को अंतरराष्ट्रीय पैकेज मिले हैं, जिनमें लाखों की सालाना सैलरी शामिल है।

आईआईटी पटना का कैंपस प्लेसमेंट सत्र हर वर्ष बड़ी टेक कंपनियों को आकर्षित करता है, क्योंकि यहां से निकलने वाले छात्र गहन तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मक सोच, टीम वर्क और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स में भी दक्ष होते हैं। संस्थान का उद्देश्य केवल नौकरी दिलाना नहीं बल्कि छात्रों को ऐसे नेतृत्वकर्ता बनाना है जो भविष्य की तकनीकी दुनिया को आकार दे सकें।

Best Engineering College in Bihar

बिहार का ये कॉलेज देता है Google में प्लेसमेंट

IIT Patna NIRF Ranking

देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की बात करें तो NIRF Ranking 2024 में IIT पटना का नाम 34वें नंबर है। पिछले साल के फाइनल प्लेसमेंट सेशन पर नजर डालें तो यहां का हाईएस्ट प्लेसमेंट 61 लाख के करीब था। आईआईटी पटना में बीटेक कंप्यूटर साइंस के 100 फीसदी छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में जॉब मिल गई। आईआईटी पटना के छात्रों को Google, PayTM और Amazon जैसी कंपनियों में जॉब मिली है। इस कॉलेज की छात्रा दीक्षा बंसल ने लाखों के पैकेज पर गूगल में प्लेसमेंट हासिल किया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article