एजुकेशन

ईसा पूर्व और ईस्वी को लेकर आज भी है कंफ्यूजन, जानें क्या है इसका मतलब

Difference between the AD and BC: इतिहास के पन्ने पलटे हुए ईसा-पूर्व और ईस्वी का प्रयोग देखने को मिलता है। लेकिन आखिर ये है क्या? इसका अर्थ क्या है? यह आज भी लोगों में कंफ्यूजन बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अधिकांश लोगों को आज भी नहीं पता है कि ईसा-पूर्व और ईस्वी में क्या अंतर है? आइए आज हर छात्र की दुविधा को दूर करें और जानें इन दोनों का अंतर और प्रयोग।

Image

ईसा पूर्व और ईस्वी को लेकर आज भी है कंफ्यूजन

Difference between the AD and BC: जब भी हम इतिहास कि किताब खोलते हैं और उसे पढ़ना शुरू करते हैं, तो जो सबसे पहली चीज हम देखते हैं वो होती है ईसा पूर्व और ईस्वी, जो अक्सर एक समय को डिस्क्राइब करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इतिहास में होने वाली घटनाएं कब-कब हुई है, उसके लिए ईसा-पूर्व और ईस्वी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसको लेकर अधिकांश लोग कंफ्यूजन में रहते हैं। यह दुविधा किसी एक बच्चे या बड़े की नहीं नहीं, बल्कि अधिकतर लोगों से आज भी पूछ लिया जाए कि ईसा-पूर्व (BC) क्या है और ईस्वी (AD) का मतलब क्या हैं? तो वह इसका उत्तर नहीं दे पाते हैं या गहन सोच में पड़ जाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जिन्हें इन दोनों के बीच का अंतर आज तक समझ नहीं आया है, तो आइए आपकी इस दुविधा को खत्म करें।

ईसा-पूर्व और ईस्वी को इंग्लिश में क्या कहते है?

ईस्वी-पूर्व को इंग्लिश में Before Christ और शॉर्ट में बीसी (BC) कहते हैं। जबकि ईस्वी को इंग्लिश में Anno Domini और शॉर्ट में AD कहा जाता है। आइए अब ये जानते हैं कि इन दोनों का अर्थ क्या है, ताकि अगली बार जब आप इतिहास पढ़ें या किसी को बताएं तो आप इन दोनों का मतलब भी बता सकें।

क्या है ईसा-पूर्व का अर्थ?

ईसा-पूर्व का अर्थ है ईसा मसीह के जन्म से पूर्व। यानी उनके जन्म से पहले हुई किसी भी घटना को डिस्क्राइब करने के लिए ईसा-पूर्व (ईसा से पहले) का प्रयोग किया जाता है। इंग्लिश में इसे BC या BCE कहा और लिखा जाता है और हिंदी में इसे ई.पू लिखा जाता है।

क्या है ईस्वी का अर्थ?

ईसा-पूर्व (BC) के अलावा इतिहास की किताब में आपने ईस्वी यानी AD लिखा देखा होगा। बता दें कि जहां भी एडी या ईस्वी लिखा होता है, उसका अर्थ है "ईसा के जन्म का वर्ष"। एडी की फुल फॉर्म एनो डोमिनी है। यह लैटिन के दो शब्दों से मिलकर बना है। इसका अर्थ है "हमारे ईश्वर का वर्ष"। इसका प्रयोग जूलियन और ग्रेगोरियन कैलेंडर में वर्ष को संख्यात्मक रूप से दर्शाने के लिए किया जाता है। कैलेंडर में या इतिहास की पुस्तक में एडी का इस्तेमाल ईसा-मसीह के जन्म के बाद हुई घटनाओं को डिस्क्राइब करने के लिए किया जाता है।

1 बीसी और एडी क्या है?

जूलियन और ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार बात करें को ईसा-मसीह के जन्म जिस वर्ष में हुआ था उसे 1 एडी और उनके जन्म से पहले के एक वर्ष को एक बीसी के रूप में स्वीकारा गया है। इस कैलेंडर सिस्टम को करीब 525 एडी में तैयार किया गया था।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article