इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। इजरायल और अमेरिकी आर्मी ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में मिसाइलें दागी हैं। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की चर्चा हो रही है।
बेंजामिन नेतन्याहू का जन्म 21 अक्टूबर 1949 को तेल अवीव में हुआ था। वे इज़राइल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं (1996-99, 2009-21, और 2022 से अब तक)।
आपको बता दें कि बेंजामिन नेतन्याहू ने दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी से शिक्षा हासिल की है। उनकी गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा शिक्षित राजनेताओं में होती है।
आज हम आपको बताएंगे कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहां कहां से शिक्षा ग्रहण की है और उनके पास कौन कौन सी डिग्रियां हैं।
उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से आर्किटेक्चर में बीएससी (1975) और एमएससी (बिजनेस मैनेजमेंट, 1976) की डिग्री हासिल की। MIT को QS world University Rankings में दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त है
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने MIT और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस का अध्ययन भी किया है।
बता दें कि बेंजामिन नेतन्याहू 1967 में इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) में शामिल हुए और एलीट कमांडो यूनिट सेयरेट मत्काल में कप्तान के रूप में सेवा की। 1973 में उन्होंने यॉम किप्पुर युद्ध में भाग लिया।