एजुकेशन

WB Board 10th Result 2024: अगले माह इस दिन पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, बोर्ड ने दी जानकारी

WB Board 10th Result 2024, West Bengal Board 10th Result 2024: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2 मई को सुबह 9 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in, wbresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

WB Board 10th Rsult 2024: इस दिन वेस्ट बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

WB Board 10th Result 2024, West Bengal Board 10th Result 2024: वेस्ट बंगाल 10वीं के छात्रों के लिए अहम (WB Board 10th Result) सूचना है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर (West Bengal Board 10th Result) दिया है। WBBSE हाईस्कूल का रिजल्ट 2 मई 2024 को सुबह 9 बजे घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in, wbresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

WB Board 10th Result: प्रेस कांफ्रेंस के जरिए रिजल्ट

बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक परिणाम हर बार की तरह इस बार भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। सुबह 9 बजकर 45 मिनट से छात्र ऑफिशियल साइट पर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे। वहीं स्कूलों को सुबह 10 बजे से बोर्ड के संबंधित कार्यालय व कैंप में छात्रों की मार्कशीट उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद छात्र संबंधित स्कूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे।

WB West Bengal Board 10th Result 2024

  • wbbse.wb.gov.in, wbresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर WBBSE West Bengal Board 10th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

WB Board 10th Result: वेस्ट बंगाल बोर्ड 10वीं परीक्षा की तारीख

बता दें इस बार पश्चिम बंगाल बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं 2 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित थी। इसके लिए कुल 8 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं अब रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी गई है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article