WBJEE Result 2025, WBJEE Result 2025 Date, Time: डब्ल्यूबीजेईई की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी (WBJEE Result 2025) खबर है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) आज यानी 7 अगस्त को WBJEE 2025 का परिणाम (WBJEE Result 2025 Latest Updates) स्थगित हो गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
WBJEE Result 2025 Date, Time
बता दें प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की गई थी। वहीं अब तीन महीने बाद परिणाम घोषित किया जा रहा है। नतीजे का ऐलान 5 जून को होना था। हालांकि राज्य की ओबीसी उप-जातियों की संशोधित सूची से संबंधित लंबित कानूनी मामलों के कारण यह देरी हुई है। इस बात की जानकारी डब्ल्यूबीजेईईबी की अध्यक्ष सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिया है।
WBJEE Result 2025: कब जारी हुई थी आंसर की
डब्ल्यूबीजेईई 2025 की प्रोविजनल आंसर की 9 मई को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 11 मई तक का समय दिया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी होने जा रहा है। अभ्यर्थी नीचे दिए इस लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
WBJEE West Bengal JEE Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले wbjeeb.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर WBJEE
West Bengal JEE Result 2025 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
ध्यान रहे पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा के रिजल्ट की तारीख आज यानी 7 अगस्त तय की गई है। बीते वर्ष रिजल्ट 6 जून को दोपहर 3 बजे घोषित किया गया था।
West Bengal JEE Result 2025: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- पिता का नाम (Fathers Name)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- विषयवार मार्क्स (Subject Wise Marks)
- कुल मार्क्स (Total Marks)
डब्ल्यूबीजेईई रिजल्ट ले संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
