What Is Chemist Called In Hindi, Chemist Ko Hindi Mein Kya Kahate Hain: जब भी हम किसी मेडिकल स्टोर पर दवाई खरीदने जाते हैं तो वहां दवाई निकालकर देने वाले व्यक्ति को आमतौर पर केमिस्ट (Chemist) कहते हैं। केमिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। जब किसी व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह पर दवाइयों की जरूरत होती है तो केमिस्ट उसे निर्धारित दवाएं उपलब्ध कराने में मदद करते हैं। वह मेडिकल स्टोर में दवाइयों को सही तरीके से सुरक्षित रखने, उनकी एक्सपायरी डेट की जांच करने और ग्राहकों को सही दवा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केमिस्ट को हिंदी में क्या कहते हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि केमिस्ट को हिंदी में क्या कहा जाता है तो यहां जान लीजिए।
Chemist को हिंदी में क्या कहते हैं
बता दें केमिस्ट को हिंदी में दवा विक्रेता या औषधि विक्रेता कहा जाता है। हालांकि, मेडिकल स्टोर पर दवाइयां बेचने वाले और दवाइयों के बारे में चिकित्सकीय सलाह देने वाले व्यक्ति की भूमिका अलग-अलग हो सकती है। वहीं कई बार लोग केमिस्ट और फार्मासिस्ट को एक ही समझ लेते हैं। यहां आप दोनों के बीच अंतर जान सकते हैं।

What Is Chemist Called In Hindi, Chemist Ko Hindi Mein Kya Kahate Hain (1)
केमिस्ट और फार्मासिस्ट में क्या अंतर होता है
अक्सर लोग केमिस्ट और फार्मासिस्ट को एक ही समझ लेते हैं। हालांकि दोनों में अंतर होता है। बता दें केमिस्ट शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर दवाई की दुकान या वहां दवाइयां बेचने वाले व्यक्ति के लिए किया जाता है। वहीं फार्मासिस्ट (Pharmacist) के पास फार्मेसी की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होती है, वह संबंधित नियमों के अनुसार रजिस्टर्ड होते हैं। फार्मासिस्ट दवाओं की सही खुराक, उनके इस्तेमाल और संभावित दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी भी देते हैं।
राज्य फार्मेसी परिषद में रजिस्ट्रेशन जरूरी
भारत में फार्मासिस्ट के रूप में काम करने के लिए संबंधित नियमों के अनुसार योग्यता और राज्य फार्मेसी परिषद में पंजीकरण जरूरी होता है। ऐसे में आप मेडिकल स्टोर पर कार्य करने वाले हर व्यक्ति को फार्मासिस्ट नहीं कह सकते हैं।
