WBJEE 2026 Result Declared: वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड ने WBJEE 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में बैठे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रैंक कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम 24 मई 2026 को पूरे राज्य में दो शिफ्ट में कराया गया था। पहली शिफ्ट में सुबह 11 से 1 बजे तक मैथ्स का पेपर हुआ, जबकि दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 से 4 बजे तक फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर हुआ।
सभी सवाल MCQ पैटर्न पर थे और हर सवाल के लिए चार विकल्प दिए गए थे। अंकों का बंटवारा सवालों की कैटेगरी के हिसाब से तय था।
पहले आई थी आंसर-की
बोर्ड ने 27 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। छात्रों को 29 मई तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिला, जिसके लिए हर सवाल पर 500 रुपये गैर-वापसी योग्य शुल्क देना था। आपत्तियों की जांच के बाद 18 जून को फाइनल आंसर-की जारी हुई और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया।

WBJEE
WBJEE 2026 Result step to Download
वेस्ट बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- WBJEEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “WBJEE 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन डिटेल्स डालें।
- सबमिट करते ही रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
अगर डायरेक्ट लिंक नहीं चल रहा है तो आपको कुछ देर बाद फिर से ट्राई करने की जरूरत है।
काउंसलिंग के लिए जरूरी है रैंक कार्ड
क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग में शामिल होने के लिए रैंक कार्ड की जरूरत पड़ेगी। बोर्ड ने सलाह दी है कि छात्र रिजल्ट की कॉपी संभालकर रखें और काउंसलिंग व आगे की प्रक्रिया के अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहें। अधिक जानकारी के लिए wbjeeb.nic.in पर विजिट करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: Coempt Edu Teck: OSM विवाद पर कंपनी ने दी सफाई, डेटा लीक और साइबर हमले के आरोपों को बताया निराधार
