बॉलीवुड

Salman Khan ने Shah Rukh Khan के लिए मांगी खास दुआ, सोशल मीडिया पर वायरल हुई दोनों की बातचीत

सुपरस्टार शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर सलमान खान ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। वहीं, शाहरुख ने बताया कि सलमान की तारीफ ने उन्हें अपनी बॉडी पर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

Image

सलमान की दुआ पर शाहरुख ने दिया प्यारा जवाब (pic credit-instagram)

बॉलीवुड के दो बड़े सितारों की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के 61वें जन्मदिन पर सलमान खान (Salman Khan) ने उन्हें कुछ इस अंदाज में बधाई दी कि दोनों के बीच की खास दोस्ती एक बार फिर सबके सामने आ गई। सलमान ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' के नए गाने 'तू मिल जाए' को साझा करते हुए उनके लिए खास दुआ मांगी। लेकिन इस बधाई का जवाब देते हुए शाहरुख ने एक ऐसी बात बताई, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने खुलासा किया कि सलमान की एक तारीफ ने उन्हें अपनी कसरती काया पर और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana से सामने आया रवि दुबे का पहला पोस्टर, लक्ष्मण बनकर छाए एक्टर)

सलमान की दुआ पर शाहरुख ने दिया प्यारा जवाब

सलमान खान ने शाहरुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख, हमेशा जवान रहो। किंग, यह मेरी दुआ है।" सलमान के इस संदेश का जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा, "आपने कहा कि बिना कमीज के मेरी बॉडी अच्छी लगती है, बस इसी वजह से मैंने इस पर और मेहनत की। आपसे प्यार है भाई, हमेशा।" दोनों के बीच हुई इस बातचीत ने फैंस का दिल जीत लिया। खास बात यह है कि सलमान और शाहरुख की दोस्ती की झलक अक्सर ऐसे ही खास मौकों पर देखने को मिलती है। बता दें कि शाहरुख ने अपने जन्मदिन पर फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' जारी कर फैंस को खास तोहफा दिया। इस गाने में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी और शानदार अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है।

shah rukh khan salman khan

सलमान की दुआ पर शाहरुख ने दिया प्यारा जवाब (pic credit-instagram)

बताते चलें कि जन्मदिन पर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने मुंबई के एक बड़े होटल में अपने करीबियों के साथ समय बिताया। बाद में वह अपने घर मन्नत की बालकनी में आए और हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाकर बाहर जमा लोग खुशी से झूम उठे। बता दें कि इस दौरान की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर अब भी वायरल है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article