WB West Bengal Board 12th Result 2024 Date, Kab Aayega On wbchse.wb.gov.in (वेस्ट बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा) : डब्ल्यूबीसीएचएसई 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन 8 मई 2024 को दोपहर 1 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा (West Bengal Board 12th Result) रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक wbchse.wb.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। स्टूडेंट्स ठीक 3 बजे से अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे।
WB Class 12th Result: इतने लाख छात्र परीक्षा में शामिल
इस वर्ष पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 7 लाख 89 हजार 867 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 29 फरवरी तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित थी। वहीं अब रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है।How To Check West Bengal Board 12th Result 2024
- wbchse की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां Student Portal पर क्लिक करें।
- अब WBCHSE West Bengal Board 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
West Bengal Board 12th Result: साइट क्रैश होने पर क्या करें
वेस्ट बंगाल बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद यदि साइट क्रैश होती है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। छात्र एसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।WB 12th Result 2024: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
- यहां WB10 टाइप कर स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- अब 5676750 पर भेजें।
- रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन क्लास 12वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ पास पर्सेंटेज व टॉपर्स की लिस्ट भी उपलब्ध करवा देता है। रिजल्ट से संबंधित सबसे तेज व सबसे सटीक जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन से जुड़े रहें।
