एजुकेशन

WB HS Result 2026 OUT: पश्चिम बंगाल बोर्ड टॉपर्स से CM सुवेंदु अधिकारी ने की बात, देखें कैसे बढ़ाया छात्रों का हौसला

WB HS Result 2026 OUT: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने आज result.wb.gov.in पर 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसके बाद CM सुवेंदु अधिकारी ने टॉपर्स से वीडियो कॉल कर उनका हौसला बढ़ाया।

Image

पश्चिम बंगाल बोर्ड टॉपर्स से बात करते हुए CM सुवेंदु अधिकारी

WB HS Result 2026 OUT: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने आज 14 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी किया। इन रिजल्ट को पश्चिम बंगाल की आधिकारिक वेबसाइट result.wb.gov.in से देखा जा सकता है। WBCHSE Result 2026 Class 12 के बाद हाल ही में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सुवेंदु अधिकारी ने टॉपर्स से वीडियो कॉल किया और उनका हौसला बढ़ाया, आप भी देखें वीडियो

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने वीडियो कॉल के जरिए टॉपर्स से बातचीत की, उनकी उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी, और सभी सफल उम्मीदवारों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

WB HS Result 2026 Topper Name

WB HS Result 2026

WB HS Result 2026

  • नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन के अद्रितो पॉल ने 500 में से 496 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया।
  • श्रीरामपुर रमेश चंद्र गर्ल्स हाई स्कूल की मेघा मजूमदार 500 में से 492 अंक हासिल कर छात्राओं में शीर्ष स्थान पर रहीं।

WB HS Result 2026 Date and Time

WBCHSE 12वीं के परिणाम की घोषणा बोर्ड के अधिकारियों द्वारा सुबह 10:30 बजे बोर्ड के कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया। जानें West Bengal 12th Result 2026 Check कैसे करें?

West Bengal 12th Result 2026 Online देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

1. WB Results की आधिकारिक वेबसाइट result.wb.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध 'WBCHSE Result 2026 Link' पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।

4. 'Submit' पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. अपना परिणाम जांचें और उस पेज को डाउनलोड कर लें।

6. इसकी एक हार्ड कॉपी (प्रिंटआउट) अपने पास सुरक्षित रखें।

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने WB HS Exam 2026 की शुरुआत 12 फरवरी, 2026 को की थी और यह परीक्षा 27 फरवरी, 2026 को संपन्न हुई। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article