एजुकेशन

Delhi Nursery Admission 2027: दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में करना है बच्चे का एडमिशन, अंकों के आधार पर जानें कैसे होगा दाखिला

Delhi Nursery Admission 2027: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में नर्सरी, केजी और कक्षा 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इस बीच अभिभावकों के मन में जिसमें पॉइंट सिस्टम के आधार पर दाखिले को लेकर कई सवाल है।

Image

Delhi Nursery Admission 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Delhi Nursery Admission 2027: दिल्ली के प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में अपने बच्चों की एडमिशन की तैयारी रहे अभिभावकों को बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होने वाली है। शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा जारी प्रवेश कार्यक्रम के साथ पॉइंट सिस्टम और अन्य आवश्यक जानकारी जारी कर दी गई है। इस बीच अभिभावकों के मन में पॉइंट सिस्टम को लेकर कई सवाल है। जिसमें एक महत्वपूर्ण सावल यह है कि 'सामान्य अंक वाले छात्रों में से किसका एडमिशन होगा।' बता दें कि शिक्षा निदेशालय द्वार इस संबंध में जानकारी दी गई है, इस स्थिति में एडमिशन का फैसला कैसे लिया जाएगा।

सामान अंक वाले छात्रों में किसे मिलेगा एडमिशन

शिक्षा निदेशालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यदि प्रवेश प्रक्रिया में ऐसे आवेदकों या छात्रों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक हैत जिन्हें समान अंक या पॉइंट मिले हैं, तो बाकी छात्रों का चयन और वेटिंग लिस्ट तैयार करने का काम लॉटरी के माध्यम से किया जाता है। यह तरीका समान अंक या पॉइंट वाले सभी योग्य उम्मीदवारों को बराबरी का मौका देता है।

उदाहरण के तौर पर अगर इसे समझे, तो मान लीजिए किसी स्कूल में 100 सीटों के लिए कुल 1,000 आवेदन आए हैं। अंक या पॉइंट के आधार पर आवेदनों की जांच करने के बाद 40 छात्रों को 60 से अधिक अंक मिले हैं, 800 छात्रों को ठीक 60 अंक मिले हैं और बाकी आवेदकों के अंक 60 से कम हैं। चूंकि 40 छात्रों के अंक 60 से ज्यादा हैं, इसलिए लागू प्रवेश नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर उनका चयन हो जाएगा। लेकिन जिन 800 उम्मीदवारो को 60 अंक मिले हैं और सीटें केवल 60 बची हैं, तो इस स्थिति में चयन करने के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP Super TET Exam City Slip 2026 जारी, डाउनलोड करें

क्या है पॉइंट सिस्टम

घर से स्कूल की दूरी - इसे सबसे ज्यादा महत्व (आमतौर पर 30 से 80 प्वाइंट्स) मिलता है।

सिबलिंग - यदि बच्चे का सगा भाई या बहन पहले से उसी स्कूल में पढ़ रहा हो।

एलुमनाई - यदि माता या पिता उसी स्कूल के पूर्व छात्र रहे हों।

अभिभावक किन बातों का रखें खास ध्यान?

पॉइंट सिस्टम और मानदंड समझेंहर स्कूल अपने स्तर पर पारदर्शी मानदंड (जैसे घर से स्कूल की दूरी/नेबरहुड, सिबलिंग, एलुमनाई आदि) के आधार पर अंक तय करता है। आवेदन करने से पहले स्कूल की वेबसाइट पर उनके क्राइटेरिया जरूर पढ़ें।
रजिस्ट्रेशन फीस का नियमनर्सरी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का निर्धारित शुल्क केवल 25 रुपये होता है और प्रॉस्पेक्टस खरीदना पूरी तरह वैकल्पिक यानी ऑप्शनल है।
अंतिम तिथि का इंतजार न करें1 दिसंबर से फॉर्म उपलब्ध होते ही समय रहते आवेदन पूरा करें और रसीद/कन्फर्मेशन सुरक्षित रखें।
उम्र करें चेकनर्सरी एडमिशन के लिए आवेदन करने से पहले बच्चे की जन्मतिथि और उम्र जरूर जांच लें। एक से ज्यादा स्कूलों में आवेदन करना चाहते हैं, तो हर स्कूल की अलग-अलग शर्तें पढ़ें। आवेदन फॉर्म में गलत जानकारी न भरें और सभी दस्तावेजों की कॉपी तैयार रखें।
घर से दूरी के अनुसार स्कूलों की सूची बनाएंदिल्ली नर्सरी एडमिशन में घर से स्कूल की दूरी को सबसे अधिक वेटेज मिलता है, इसलिए अपने घर के नजदीकी 6 से 8 अच्छे विकल्पों को प्राथमिकता में रखकर आवेदन करें।
आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर नियमित नजर रखेंकिसी भी नई सूचना, ईडब्ल्यूएस/डीजी (EWS/DG) श्रेणी के अलग शेड्यूल या किसी तिथि में बदलाव की पुष्टि के लिए केवल शिक्षा निदेशालय और संबंधित स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

नोट - अगर स्कूल द्वारा दिए गए पॉइंट्स में कोई गलती दिखाई देती है, तो निर्धारित अवधि में अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।

नर्सरी एडमिशन के लिए क्या बदले हैं नियम?

इस बार दाखिले की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव शुरुआती कक्षाओं के ढांचे को लेकर है। दिल्ली में नई व्यवस्था के तहत Nursery के साथ लोअर केजी (LKG) और अपर केजी (UKG) को भी शामिल किया जा रहा है। इससे बच्चों को शुरुआती शिक्षा के अलग-अलग चरणों में प्रवेश का विकल्प मिलेगा। यह बदलाव नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।

एडमिशन फीस और प्रॉस्पेक्टस को लेकर नियम

शिक्षा निदेशालय के निर्देश के अनुसार, स्कूल आवेदन के लिए अधिकतम 25 रुपये की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस ले सकते हैं। अभिभावकों के लिए स्कूल का प्रॉस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं है। इसके अलावा, दाखिले के नाम पर डोनेशन या कैपिटेशन फीस लेना नियमों के खिलाफ है। स्कूलों को निर्धारित प्रक्रिया और पारदर्शी नियमों के अनुसार ही एडमिशन करना होगा। नियमों का उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article