एजुकेशन

SSC CHSL Tier 1 Exam City 2026 Out: एसएससी 10+2 सीएचएसएल टियर-1 की एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी, जानें कैसे करें चेक

SSC CHSL Tier 1 Exam City 2026 Out: एसएससी द्वारा सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC CHSL Tier 1 Exam City 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

SSC CHSL Tier 1 Exam City Slip 2026 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (10+2) परीक्षा 2026 के टियर-1 चरण की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप (Exam City Intimation Slip) ऑफिशयर वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। लगभग 2,536 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपना आवंटित परीक्षा शहर और संभावित परीक्षा तिथि/शिफ्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा शहर के बारे में पहले से जानकारी मिलने से उन उम्मीदवारों को यह सुविधा मिलती है किवह परीक्षा की तिथि के अनुसार, दूसरे शहर में यात्रा की योजना और रहने का स्थान का चयन कर पाते हैं, जिससे उन्हें परीक्षा के दिन परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कब होगी SSC CHSL Tier-1 परीक्षा

SSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, CHSL Tier-1 परीक्षा का आयोजन 3 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

SSC CHSL Tier-1 एग्जाम सिटी डिटेल्स कैसे देखें?

स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर उम्मीदवार डैशबोर्ड पर जाएं।

स्टेप 3 - अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करें।

स्टेप 4 - लॉगिन के बाद CHSL 10+2 Tier-1 City Intimation से संबंधित दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - स्क्रीन पर दिख रही अपनी परीक्षा शहर, राज्य, परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी जांचें।

स्टेप 6 - सिटी स्लिप को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट लें।

कब आएगा एडमिट कार्ड

अनुमान लगाया जा रहा है कि एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि से कुछ दिन यानी 2 से 3 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग समय दर्ज होगा। इसके साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश होंगे, जिसका पालन करना अनिवार्य है।

परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा शहर की पुष्टि होते ही आने-जाने की बुकिंग और समय का आकलन कर लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र और आवश्यक पासपोर्ट साइज फोटो/दस्तावेज साथ रखना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उम्मीदवारों को बता दें कि टियर-1 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। इसलिए उत्तर देते हुए ध्यान दें, ताकि परीक्षा में अंक कटने से बचा जा सकें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article