एजुकेशन

CMAT 2027 Registration: सीएमएटी 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट और अहम तिथियां

CMAT 2027 Registration: एमबीए और पीजीडीएम कोर्स में प्रवेश के लिए होने वाली कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

CMAT 2027 Online Registration (Photo - AI/Newsroom Verified)

CMAT 2027 Registration: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में एमबीए (MBA) और पीजीडीएम (PGDM) कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2027) की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 23 नवंबर 2026 को आधिकारिक नोटिस जारी कर आवेदन फॉर्म लाइव कर दिए हैं। इस कोर्स में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा और आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की लिस्ट इस प्रकार है।

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

CMAT 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2026 रात 11.50 बजे तक कर सकते हैं। सफलतापूर्वक आवेदन पूरा करने वाले उम्मीदवार 11 फरवरी 2027 में आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - SSC 10+2 सीएचएसएल टियर-1 की एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • एक्टिव ईमेल आईडी
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल हस्ताक्षर
  • श्रेणी प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र

CMAT 2027 का पूरा शेड्यूल

ऑनलाइन आवेदन की अवधि23 नवंबर 2026 से 20 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
बिना लेट फीस शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि21 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन व भुगतान22 से 25 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
आवेदन फॉर्म में सुधार26 से 28 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)
एग्जाम सिटी स्लिप21 जनवरी 2027
ई-एडमिट कार्ड4 फरवरी 2027
परीक्षा तिथि11 फरवरी 2027 (अवधि 180 मिनट / 3 घंटे, केवल अंग्रेजी माध्यम)
प्रोविजनल आंसर-की चैलेंज19 से 21 फरवरी 2027
रिजल्ट घोषणा25 फरवरी 2027

इस परीक्षा के कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा अंतिम वर्ष में पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर

एनटीए के नोटिस के अनुसार एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन फॉर्म भर सकता है। आवेदन फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 और ईमेल cmat@nta.ac.in का उपयोग किया जा सकता है।

छात्र ध्यान दें

उम्मीदवारों को बता दें कि मल्टीपल एप्लीकेशन की अनुमति न होने के कारण फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि, श्रेणी और शैक्षणिक विवरण का सावधानी से मिलान करें, और फाइनल सबमिशन के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। आवेदन पूरा करने के साथ-साथ इंफॉर्मेशन बुलेटिन में दिए गए परीक्षा पैटर्न व सिलेबस के अनुसार अभी से नियमित अभ्यास शुरू कर दें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article