भारत में यूं तो 28 राज्य है जबकि 8 केंद्र् शासित प्रदेश हैं, इनमें सभी भूगौलिक दृष्टि से अलग पहचान रखते हैं। लेकिन एक राज्य ऐसा भी है, जो न केवल पांच राज्यों से बंधा है बल्कि देश का दिल भी कहा जाता है। (image - canva)
देश के बीचोंबीच होने के कारण इसे “भारत का हृदय या दिन” भी कहा जाता है। इसकी सीमाएं जिन पांच राज्यों से लगती हैं उनमें शामिल है - उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात और उत्तर-पश्चिम में राजस्थान।
क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, जबकि देश का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। मध्य प्रदेश की प्राकृतिक संरचना, नदियां, पर्वत, वन और जलवायु इसे भौगोलिक रूप से बेहद खास बनाते हैं।
मध्य प्रदेश का कुल क्षेत्रफल लगभग 3,08,252 वर्ग किलोमीटर है। इसकी राजधानी भोपाल है। यहां कई महत्वपूर्ण पर्वत श्रेणियां स्थित हैं: विंध्याचल पर्वत, सतपुड़ा पर्वतमाला और मैकाल पर्वत श्रेणी
मध्य प्रदेश को नदियों का राज्य भी कहा जाता है। यहां से कई प्रमुख नदियां निकलती हैं: नर्मदा नदी, ताप्ती नदी, चंबल नदी, बेतवा नदी, सोन नदी। इनमें नर्मदा नदी सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है, जो अमरकंटक से निकलकर अरब सागर में मिलती है।
मध्य प्रदेश में घने जंगल और समृद्ध वन्यजीव भी पाए जाते हैं। राज्य का बड़ा हिस्सा वन क्षेत्र से ढका हुआ है। यहां कई प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व मौजूद हैं, जिनमें कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, और पेंच राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं। इसी कारण मध्य प्रदेश को “टाइगर स्टेट” भी कहा जाता है।
मध्य प्रदेश उत्तरी और दक्षिणी भारत को जोड़ने वाले गेटवे के तौर पर काम करता है, ये एक कृषि प्रधान राज्य है, यहां की प्रमुख फसलें हैं: गेहूं, सोयाबीन, चना, धान और कपास