एजुकेशन

UP Super TET Exam City Slip 2026: यूपी सुपर टीईटी एग्जाम सिटी स्लिप upessc.up.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UP Super TET Exam City Slip 2026: यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए UPESSC एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी कर दी गई है।

Image

UP Super TET Exam City Slip 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

UP Super TET Exam City Slip 2026: UP Super TET Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट टीचर के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली यूपी सुपर टीईटी (UP Super TET) 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

सिटी स्लिप क्यों की जाती है जारी

बता दें कि परीक्षा एडमिट कार्ड से 10 से 12 दिन पहले आयोग द्वारा सिटी स्लिप इसलिए जारी की जाती है ताकि उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी मिल सके। इसके माध्यम से वह एग्जाम से पहले यात्रा की योजना बना सकते हैं, ताकि उन्हें बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कब होगी यूपी सुपर टीईटी परीक्षा 2026

उत्तर प्रदेश सुपर टीईटी 2026 लिखित परीक्षा का आयोजन 3 और 4 दिसंबर 2026 को निर्धारित है। यह परीक्षा ओएमआर बेस्ट है और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

कुल पद और भर्ती विवरणइस भर्ती अभियान के तहत सहायक शिक्षक के कुल 12,405 पदभरे जाने हैं।
परीक्षा तिथियां व माध्यमलिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड की तिथिएग्जाम सिटी स्लिप केवल आवंटित शहर की सूचना देती है, यह फाइनल एडमिट कार्ड नहीं है और इससे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार एडमिट कार्ड 30 नवंबर 2026(या परीक्षा से कुछ दिन पहले) जारी होने की उम्मीद है, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग समय दर्ज होगा।
परीक्षा पैटर्न व नेगेटिव मार्किंगउपलब्ध विवरणों के अनुसार परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और गलत या एकाधिक उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रहता है; साथ ही आवंटित परीक्षा केंद्र या शहर में बदलाव के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाते।

यूपी सुपर टीईटी एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.inपर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर लेटेस्ट अनाउंसमेंट के सेक्शन व्यू ऑल पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपको UP Super TET/Assistant Teacher Exam City Intimation Slip 2026 का एक लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - स्क्रीन पर नए खुले लॉगिन पेज पर अपना OTR ID/Registration Number, Password / Date of Birth और आवश्यक कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करें।

स्टेप 5 - सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप खुल जाएगी, जिसमें आपका नाम, पंजीकरण विवरण और आवंटित परीक्षा जिला/शहर दर्ज होगा।

स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और इसके अनुसार अपनी यात्रा और ठहराव प्लान करें।

कब आएगा एडमिट कार्ड

यूपी सुपर टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएग। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article