UPSSSC Technical Service Answer Key 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने सम्मिलित तकनीकी सेवा परीक्षा 2023 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनोड कर सकते हैं। उम्मीद है कि एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
बता दें इस बार यीपीएसएसएससी तकनीकी परीक्षा 23 मार्च को आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की 24 अप्रैल को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UPSSSC Technical Service Answer Key: डाउनलोड करें आंसर की
- upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSSSC Technical Officer Final Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
