एजुकेशन

यूपी में सरकारी नौकरी! जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

UPSSSC JE Aggriculture Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट UPSSSC पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2026 है।

Image

UPSSSC JE Aggriculture Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर के पदों पर निकाली वैकेंसी

UPSSSC JE Aggriculture Recruitment 2026, Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP JE Aggriculture Recruitment 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 के जरिए जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 134 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 17 सितंबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 है। यहां आप यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

UPSSSC JE Aggriculture Recruitment 2026: यहां देखें आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख - 14 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत - 17 सितंबर 2026
  • आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख - 7 अक्टूबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 14 अक्टूबर 2026

UPSSSC JE Aggriculture Qualification, Age Limit: जूनियर इंजीनयर एग्रीकल्चर के लिए योग्यता और एज लिमिट

यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी सबसे पहले पीईटी 2025 की परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए। साथ ही कृषि इंजीनयरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होना जरूरी है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

UPSSSC JE Aggriculture Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UPSSSC Junior Engineer Aggriculture Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नबर पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद अपना Application Form पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीटे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर के पदों पर भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article