टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'भिखारी... चोर..', Yung DSA और Love Gill के बीच राशन पर हुआ महायुद्ध, एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

Bigg Boss 20 Yung DSA vs Love Gill: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव गिल और यंग डीएसए के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। ये लड़ाई राशन चोरी पर हुई।

Image

bigg boss 20 (Photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Yung DSA vs Love Gill: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लव गिल और यंग डीएसए (Yung DSA) के बीच 36 का आंकड़ा दिखाई देता है। बेशक शुरुआती दिनों में दोनों अच्छे दोस्त थे और हर पल साथ ही नजर आते थे, लेकिन यंग ने लव पर स्काउट को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से ही दोनों आपस में लड़ते रहते हैं और अब दोनों के बीच नया बवाल हुआ है। शो में एक बार फिर राशन चोरी के मुद्दे पर बवाल हुआ। इस मौके पर लव गिल (Love Gill) और यंग डीएसए के बीच भयंकर झगड़ा हुआ, जिसमें यंग ने लव को चोर और भिखारी जैसे शब्द कहे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Eisha Singh से पहले इन 4 एक्ट्रेसेस से चला Avinash Mishra का चक्कर, किस-किसको दिया धोखा?

लव गिल और यंग के बीच हुआ बवाल

बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में लव और यंग डीएसए के बीच भयंकर झगड़ा दिखाई दे रहा है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि आटा और चावल की चोरी पर घर में बवाल मचा हुआ है और ये चोरी लव-गुल्लू के साथ मिलकर करती हैं। स्काउट गुल्लू पर चिल्लाते हैं, तो गुल्लू भी जवाब देते हैं। अरिश्फा इन हरकतों को काफी चीप बताती हैं। इस पर गुल्लू साफ कहते हैं कि उन्होंने घर का 50 प्रतिशत राशन चुरा लिया है और आखिरी हफ्ते में देंगे। इस बहसबाजी में यंग और लव की एंट्री होती है। अरिश्फा लव पर अंडा चुराने का आरोप लगाती हैं, जिस पर लव कहती हैं कि वह अंडे नहीं खातीं, तो यंग पलटवार करते हुए कह देते हैं, 'ये अंडे नहीं धक्के खाती हैं।' TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Avinash Mishra की जिंदगी में Rishita Kothari की एंट्री? Eisha Singh से ब्रेकअप की बनीं वजह, भड़के ट्रोलर्स

    राशन चोरी पर हुई लड़ाई

    यंग की इस बात पर लव गिल भड़क जाती हैं और चिल्लाने लगती हैं। लव यंग को नेवल का टैग देती हैं, तो यंग भी लव को चोर और भिखारी का टैग देते हैं। इस मौके पर दोनों के बीच काफी देर तक बहसबाजी होती है। हालांकि, दोनों की इस लड़ाई में कोई भी नहीं बोलता है। स्काउट भी वहां आसपास ही होते हैं, लेकिन वह बीच में नहीं आते हैं। सोशल मीडिया पर यंग और लव की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। लव के फैंस यंग को ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि इस हफ्ते शो में उदिति कैप्टन बनी हैं और वह घर में राशन सबमें बांटने वाली थीं, लेकिन राशन चोरी हो गया, जिस पर बवाल होना ही है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article