UPSSSC PET Result 2023, UPSSSC PET Expected Cut Off Marks 2023, Sarkari Result 2023: यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UPSSSC PET Result 2023: लाखों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
यूपी पीईटी परीक्षा 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य के 35 जनपदों के 1058 केंद्रों पर हुई थी। इस परीक्षा में लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
UPSSSC PET Result 2023 Date: दिसंबर में आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पीईटी रिजल्ट दिसंबर में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि आयोग रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। अभ्यर्थी फिलहाल यहां यूपी पीईटी की संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।
UPSSSC PET Cut Off 2023: कितना होगा कट ऑफ
यूपी पीईटी एग्जाम के कट ऑफ की बात करें तो जनरल वर्ग के लिए यह 71 से 76 के बीच रहने की संभावना है। वहीं, ईडब्ल्यूएस के लिए 68 से 73, ओबीसी के लिए 66 से 71 और एससी / एसटी के लिए 63 से 68 के बीच कट ऑफ हो सकता है।
| Category | UPSSSC PET Expected Cut Off Marks 2023 |
| जनरल | 71 - 76 |
| ईडब्ल्यूएस | 68 - 73 |
| ओबीसी | 66 - 71 |
| एससी | 63 - 68 |
| एसटी | 63 - 68 |
यूपी पीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी वीडीओ और लेखपाल सहित राज्य में ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
