एजुकेशन

UPSSSC PET Admit Card 2023: आज शाम जारी होगा यूपी पीईटी एडमिट कार्ड, upsssc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSSSC PET Admit Card 2023, UP PET Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पीईटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबासइट upsssc.gov.in पर आज जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UPSSSC PET Admit Card 2023

UPSSSC PET Admit Card 2023, UP PET Admit Card 2023: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का एडमिट कार्ड (UP PET Admit Car 2023) आज यानी 16 अक्टूबर को जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की आधिकारिक वेबासइट upsssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड (UPSSSC PET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC PET Exam 2023 Date: कब होगी यूपी पीईटी परीक्षा

यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ हो फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा।

UP PET Admit Card 2023 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पीईटी एडमिट कार्ड आज यानी 16 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC PET Exam Pattern 2023: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

यूपी पीईटी परीक्षा में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, आरंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, तर्क एवं तर्कशक्ति और सामान्य जागरूकता आदि से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

UPSSSC PET Exam 2023: कब तक मान्य होगा स्कोर

यूपी पीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी राज्य में ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। बता दें कि यूपी पीईटी स्कोर एक साल के लिए मान्य होता है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article