UPSSSC Lekhpal Result 2022 Date, UP Lekhpal Result Date 2022: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नतीजे देख सकेंगे।
UP Lekhpal Exam 2022: जुलाई में हुई थी परीक्षा
आयोग द्वारा यूपी में राजस्व लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 31 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 1 अगस्त को और फाइनल उत्तर कुंजी 7 अगस्त को जारी की गई थी।
UP Lekhpal Result 2022: जल्द जारी होंगे नतीजे
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 5 अक्टूबर को जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं जारी की गई है। यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022 पर अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट जारी होने पर लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download UPSSSC UP Lekhpal Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें यूपी लेखपाल रिजल्ट
- सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिख रहे यूपी राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022 चेक कर सकते है।
UP Lekhpal Vacancy 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
इस अभियान के माध्यम से यूपी में लेखपाल के 8085 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 3271 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 798 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2174 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1690 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 152 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 7 जनवरी से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
