एजुकेशन

UPSSSC JE Final Result 2016: इंतजार खत्म! जारी हुआ जूनियर इंजीनियर का फाइनल रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 3, 2023, 08:11 PM IST

UPSSSC JE Final Result 2016, Sarkari Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपी जेई फाइनल रिजल्ट 2016 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSSSC JE Final Result 2016

Photo : iStock

UPSSSC JE Final Result 2016, Sarkari Result 2023: यूपी जूनियर इंजीनियर फाइनल रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 3 जुलाई को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूजी जेई फाइनल रिजल्ट 2016 (UP Junior Engineer Result 2016) का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC JE Final Result 2016: कब हुई परीक्षा

आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 19 दिसंबर 2021 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की आंसर-की 18 जनवरी 2022 को जारी की गई थी। वहीं, आयोग ने आज जेई एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपने नतीजे देख सकते हैं।

How to download UPSSSC JE Final Result 2016

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जूनियर इंजीनियर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इसमें अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

UPSSSC JE Sarkari Result 2016: कितने पदों पर भर्ती

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (मकैनिकल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और टेक्निकल असिस्टेंट सहित कुल 489 पदों पर भर्ती की जानी थी। इसके लिए 27 दिसंबर 2016 से 17 जनवरी 2017 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article