UPSSSC Havaldar Instructor Vacancy 2026 : UPSSSC ने उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का एक और मौका दिया है। आयोग ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वर्दी वाली नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए ये अच्छा अवसर है। सभी कैटेगरी के लिए फीस सिर्फ 25 रुपये रखी गई है। चाहे आप जनरल, ओबीसी, EWS, SC, ST या दिव्यांग हों, शुल्क एक ही है। पेमेंट ऑनलाइन होगा।
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू: 19 जून 2026
- आवेदन की आखिरी तारीख: 9 जुलाई 2026
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 9 जुलाई 2026
- फॉर्म में सुधार: 16 जुलाई 2026 तक
- एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड: बाद में वेबसाइट पर बताया जाएगा
आयु सीमा
- न्यूनतम उम्र: 18 साल
- अधिकतम उम्र: 40 साल
- कटऑफ डेट: 1 जुलाई 2026
- आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: AI की पढ़ाई में क्या-क्या पढ़ाया जाता है? जानें कितनी अलग है तकनीक की ये नई दुनिया
योग्यता क्या चाहिए?
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
- जरूरी शर्त: UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। बिना PET स्कोर आवेदन नहीं होगा।
कुल 209 पद, वर्गवार बंटवारा
- जनरल: 88 पद
- ओबीसी: 57 पद
- EWS: 20 पद
- SC: 39 पद
- ST: 5 पद
फिजिकल और दौड़ के मापदंड
चूंकि ये हवलदार इंस्ट्रक्टर की पोस्ट है, इसलिए फिजिकल जरूरी है।
पुरुष:
- हाइट: 167.7 सेमी
- चेस्ट: 78.8 सेमी - बिना फुलाए, 83.8 सेमी - फुलाकर
- दौड़: 25 मिनट में 4.8 KM
महिला:
- हाइट: 152 सेमी
- दौड़: 14 मिनट में 2.4 KM
ST पुरुषों के लिए छूट:
- हाइट: 160 सेमी
- चेस्ट: 76.5 सेमी - 81.5 सेमी
आवेदन से पहले ध्यान दें
- फॉर्म भरने से पहले पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
- ये डॉक्यूमेंट तैयार रखें: 12वीं मार्कशीट, PET 2025 स्कोरकार्ड, फोटो, साइन, ID प्रूफ
- सारी जानकारी सही-सही भरें।
- गलती होने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकाल कर रख लें
इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: बड़े सपनों को मिलेगी उड़ान, उच्च शिक्षा का सपना होगा आसान, जानें क्या है PM विद्यालक्ष्मी योजना
