Krk on Salman Khan's Dance: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज डेट अब धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। 19 नवंबर यानी गुरुवार को निर्माताओं ने सलमान खान स्टारर का एक नया गान 'मदिरापान' रिलीज किया गया। इस गाने में सलमान खान के डांस को देखकर फैन्स लगातार भाईजान की तारीफ कर रहे हैं। 'मदिरापान' को लेकर अब खुद को नंबर 1 फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने भी अपना रिएक्शन दिया है। केआरके के तेवर बदल चुके हैं और उन्होंने भाईजान के डांस की तारीफ की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'इम्युनिटी टास्क' की विनर बनीं अरिश्फा खान, दोनों हाथ मलती रह गईं लव गिल)
'मदिरापान' गाने पर केआरके ने दिया रिएक्शन
केआर के अपने एक्स अकाउंट पर सलमान खान के 'मदिरापान' गाने पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'ये हैं रियल डांसिंग। इस डांस ने साबित कर दिया कि भाई सच में एक बेहतरीन डांसर हैं। डांस के मामले में कोई भी कलाकार भाई के आजू-बाजू भी नहीं टिक सकता। वाह भाईजान मजा आ गया!' हालांकि कई फैन्स के दिमाग में बार-बार यह सवाल बना हुआ है कि केआरके ने आखिर भाईजान की तारीफ कैसे कर दी? इससे पहले केआरके को अक्सर सलमान खान के खिलाफ ही पोस्ट करते हुए देखा गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: सुस्त पड़ रही है रणबीर-यश की 'रामायण', 15वें दिन कमाए कुल इतने करोड़)
'मदिरापान' गाने की शुरुआत सलमान खा कहते हैं, 'जश्न हो जाए।' इसके बाद सभी ऑफिसर डांस करने लगते हैं। उनके साथ उनकी पत्नियां शामिल हो जाती हैं। इस गाने में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आती हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लगती है। 'मदिरापान' को जावेद अली, मो. दानिश और सौमी शैलेश ने गाया है जबकि इसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। इसके कोरियोग्राफर मुदस्सर खान हैं और इसके बोल समीर अनजान ने लिखे हैं। बताते चलें सलमान खान की यह फिल्म 4 दिसंबर के दिन रिलीज होने वाली है।
