एजुकेशन

UPSSSC Result: कब जारी होगा जूनियर क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट का रिजल्ट, अधीनस्थ चयन आयोग ने बताई डेट

UPSSSC Combined Junior Assistant, Junior Clerk and Assistant Result: सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III का अंतिम चयन परिणाम" का परिणाम 10 सितंबर 2026 तक घोषित होने की संभावना है।

Image

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग ने बताया कि परीक्षा के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया आखिरी चरण में

UPSSSC Combined Junior Assistant, Junior Clerk and Assistant Result: सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III का अंतिम चयन परिणाम" का परिणाम 10 सितंबर 2026 तक घोषित होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग की तरफ से इसे लेकर दी गई जानकारी मे स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है जिसे 10 सितंबर के पहले पूरा कर लिया जाएगा। आयोग ने इसे लेकर अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस संबंध में शांतिपूर्ण एवं संयमित वातावरण बनाए रखें तथा किसी भी अपुष्ट सूचना, अफवाह अथवा सोशल मीडिया पर प्रसारित अप्रमाणित संदेशों पर विश्वास न करें। परीक्षा, परिणाम एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित समस्त सूचनाएं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमानुसार प्रकाशित की जाएंगी। अतः अभ्यर्थी केवल आयोग की अधिकृत वेबसाइट एवं आधिकारिक माध्यमों से प्रसारित सूचनाओं को ही प्रामाणिक मानें तथा किसी अन्य स्रोत से प्राप्त जानकारी के आधार पर भ्रमित न हों।

गौरतलब है कि विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2023 के अंतर्गत सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III के वर्तमान में कुल रिक्त 5369 पदों पर लिखित परीक्षा दिनांक 29 जून 2025 को 2,43,981 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई। लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर-कुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दिनांक 03 जुलाई 2025 को अपलोड की गई तथा अभ्यर्थियों को उक्त उत्तर-कुंजी के संबंध में अपनी आपत्तियां दर्ज कराने हेतु सूचित किया गया। प्रोविजनल उत्तर-कुंजी के संबंध में प्राप्त आपत्तियों के निराकरण हेतु विषय-विशेषज्ञों की रिपोर्ट दिनांक 21 जुलाई 2025 को आयोग को उपलब्ध कराई गई।

इसके उपरांत लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर-कुंजी दिनांक 30 अगस्त 2025 को अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर टंकण परीक्षा हेतु अर्ह कुल 90,336 अभ्यर्थियों का परिणाम एवं कटऑफ अंक दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए। अर्ह अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा दिनांक 23 नवंबर 2025 से 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई। टंकण परीक्षा के उपरांत कुल 26,570 अभ्यर्थियों से संबंधित अभिलेख परीक्षण हेतु दिनांक 06 जून 2026 तक आयोग स्तर से प्राप्त किये गए।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article