एजुकेशन

UPSC Topper Mock Test Copy: यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव की मॉक आंसर कॉपी वायरल, यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

UPSC Topper Mock Test Copy, UPSC Topper Aditya Srivastava Essay Copy: सोशल मीडिया पर यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव की मॉक आंसर कॉपी चर्चा में है। हालांकि यह कॉपी आदित्य की है या नहीं अभी तक इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। यूजर्स लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

Image

UP Topper Mock Test Copy: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यूपीएससी टॉपर की मॉक कॉपी

UP Topper Mock Test Copy, UPSC Topper Aditya Srivastava Essay Copy: संघ लोक सेवा आयोग ने 17 अप्रैल 2024, मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UP Topper Mock Test Copy) दिया था। इस वर्ष उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने पहली रैंक हासिल कर अपना परचम बुलंद (UPSC Topper Essay Copy) किया है। इसके बाद से आदित्य लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में कथित तौर पर आदित्य श्रीवास्तव के आंसर राइटिंग वाली शीट वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि, यह शीट उनके मॉक टेस्ट की कॉपी है।

बता दें यह पोस्ट सोशल मीडिया X पर UPSC NOTES नाम के अकाउंट से अपलोड की गई है। हालांकि यह कॉपी आदित्य की है या नहीं अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। कॉपी में चार विषयों में से किसी एक टॉपिक पर निबंध लिखने के लिए कहा गया है। जिसमें वर्ल्ड वॉर 2 व मैनहेट्टन प्रोजेक्ट दिया गया है। इस पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

UPSC Topper Aditya Srivastava Copy: यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आंसर कॉपी को लोग देखकर चौंक गए हैं। वहीं कुछ लोग इससे नाखुश भी नजर आए हैं। यूजर्स आंसर की पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। सीए काकुल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि, निराश हूं स्कूल में भी लोग इससे अच्छा लिखते हैं। वहीं जितिन यादव नाम के एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि यूपीएससी उम्मीदवारों को यह जरूर पढ़ना चाहिए। यह निबंध लिखने का सबसे शानदार तरीका है। ट्वीटर यूजर ऋषिकेश ने लिखा कि यह वास्तविक आंसर शीट नहीं है।

एक एक्स यूजर्स ने लिखा यह मेरे पूरे जीवन में लिखे गए सबसे शानदार निबंध में से एक है। यह वास्तव में आईएएस और यूपीएससी रैंकर्स के महिमा मंडन को सही ठहराता है। यूजर्स लगातार इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

UPSC Marksheet 2023 Released: जारी हुई यूपीएससी 2023 की मार्कशीट

बता दें संघ लोक सेवा आयोग ने कुल 1016 चयनित उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। आदित्य श्रीवास्तव ने 1099 मार्क्स प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं अनिमेष प्रधान को 1067 मार्क्स मिले हैं। जबकि अनन्या रेड्डी ने 1065 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थाप प्राप्त किया है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article