UPSC Success Story In Hindi, IPS N Ambika Success Story: ये फूल मुझे कोई विरासत में मिले हैं, तुमने मेरा कांटो भरा बिस्तर नहीं देखा, बशीर बद्र साहब की ये लाइन आईपीएस एन अंबिका पर सटीक (UPSC Success Story) बैठती है। कुछ लोग जीवन की मिशाल बनकर बहुत सी जिंदगियों को रोशन करते हैं आईपीएस अंबिका के जीवन की कहानी भी उन्हीं में से (IAS Success Story In Hindi) एक है। अंबिका के सफलता की कहानी ना केवल नौजवानों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है बल्कि यह भी बताती है कि जीवन में कितनी भी मुश्किलें क्यों ना आ जाएं लेकिन आपको अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटना है।
IPS N Ambika Success Story: इस वाकये ने बदल दी जिंदगी
एक इंटरव्यू के दौरान अंबिका ने बताया था कि, वह एक बार अपने दोनों बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड देखने पहुंची थी। यहां उन्होंने अपने पति को कुछ ऑफिसर्स को सैल्यूट करते देखा। अंबिका ने पति से पूछा जिन लोगों को वह सैल्यूट कर रहे थे वह कौन थे। उन्होंने बताया कि वे आईपीएस अधिकारी थे, बस फिर क्या अंबिका के दिल पर यह बात लग गई और उन्होंने ठान लिया कि अब मुझे भी आईपीएस अधिकारी बनना है।जब अंबिका ने पति को अपने आईपीएस अधिकारी बनने का ख्वाब बताया तो, उन्होंने हंस कर टाल दिया और परिवार में लोगों ने मजाब बना लिया। लेकिन अंबिका के जज्बे व लगन को देख उनके पति अंबिका का हौसला बढ़ाने के लिए हमेशा खड़े रहे।
