एजुकेशन

UPSC CSE Prelims Result 2026 Declared: जारी हुआ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

UPSC CSE Prelims Result 2026 Declared: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

UPSC Prelims Result 2026 Declared: यहां देखें यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा प्रीलिम्स का रिजल्ट

UPSC CSE Prelims Result 2026 Declared: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां कुल 13,343 उम्मीदवार सफल हुए हैं।

यूपीएससी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, "इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा, 2026 के लिए अधिसूचित 1,016 रिक्तियों के मुकाबले कुल 13,343 उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 के लिए चयनित किया गया है। पिछले वर्ष (2025) की सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिए 1,087 रिक्तियों के मुकाबले 14,161 उम्मीदवारों को चयनित किया गया था।

UPSC Prelims Result 2026: तीन चरणों में होती है परीक्षा

बता दें यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों का चयन करने के लिए हर वर्ष तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। वहीं अब यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPSC Prelims Result 2026: कब हुई थी परीक्षा

बता दें यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 8.19 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जबकि परीक्षा में कुललगभग 5.49 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPSC Prelims Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
UPSC CSE Prelims Result 2026: Direct Link

यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

यपूएससी सिविल सेवा परीक्षा प्रीलिम्स में सफल होने वाले अभ्यर्थी मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यहां चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

पिछले 5 साल में कब कब जारी हुआ रिजल्ट

2025 - 25 मई 2025 - 11 जून 2025

2024 - 16 जून 2024 - 1 जुलाई 2024

2023 - 28 मई 2023 - 12 जून 2023

2022 - 5 जून 2022 - 22 जून 2022

2021 - 10 अक्टूबर 2021 - 29 अक्टूबर 2021

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article