UPSC Civil Services Prelims Result 2025 Name List PDF at upsc.gov.in: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह नाम या रोल नंबर के जरिए नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगा।
UPSC Prelims Result 2025: मई में हुई थी परीक्षा
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) का आयोजन 25 मई 2025 (रविवार) को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई थी। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यूपीएससी प्रीलिम्स जीएस II (CSAT) में पास होने के लिए 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं, जीएस 1 में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
How to download UPSC Prelims Result 2025
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी पीडीएफ में नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
- आप इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
UPSC CSE Prelims 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन 22 अगस्त को किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 979 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
