UPSC CSE Prelims 2023, UPSC Prelims Answer Key 2023: यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म होने वाला है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims 2023) की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर-की 2023 की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UPSC Prelims Exam 2023: मई में हुई प्रीलिम्स परीक्षा
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया गया था। इस परीक्षा में दो प्रश्न पत्र थे। प्रत्येक पेपर से 200 अंकों के सवाल पूछे गए और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया गया था। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। इसका आयोजन 15 सितंबर को किया जाएगा।
UPSC Prelims Answer Key 2023: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर-की जून के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी। जिसके बाद अभ्यर्थी किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति होने पर तय समय के अंदर ऑनलाइन चुनौती दे सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।
How to download UPSC CSE Prelims Answer Key 2023
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर प्रीलिम्स आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद ही आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे जुलाई में जारी किए जाएंगे। हालांकि, इस संंबंध में फिलहाल कोई अपडेट नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
