एजुकेशन

UPSC NDA Result 2025 OUT: जारी हुआ यूपीएससी एनडीए रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC NDA Result 2025 released at upsc.gov.in: यूपीएससी ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) I का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSC NDA Result 2025 OUT: जारी हुआ यूपीएससी एनडीए रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC NDA Result 2025 released at upsc.gov.in: यूपीएससी एनडीए रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) I का रिजल्ट आज यानी 28 अप्रैल को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA I Result 2025: अप्रैल में हुई थी परीक्षा

यूपीएससी एनडीए परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा इंटरव्यू की तारीख तय समय पर सूचित कर दी जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download UPSC NDA I Result 2025

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपीएससी एनडीए रिजल्ट I लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ कुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

UPSC NDA NA I Result 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी में कुल 406 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 11 दिसंबर से 1 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article