एजुकेशन

UPSC NDA NA Result 2023 Declared: जारी हुआ यूपीएससी एनडीए और एनए 2 का रिजल्ट, देखें क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट

UPSC NDA, NA Result 2023 Declared: संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए और एनए का रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

UPSC NDA NA Result 2023 Declared: यहां देखें यूपीएससी एनडीए एनए का रिजल्ट

UPSC NDA, NA Result 2023 Declared: यूपीएससी एनडीए और एनए की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC NDA Result 2023) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए और एनए का रिजल्ट घोषित कर (UPSC NDA Result) दिया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी की लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (UPSC NA 2 Result 2023) सकते हैं।

UPSC NDA Result: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

यूपीएससी की ओर से एनडीए और एनए 2 की लिखित परीक्षाएं 3 सितंबर 2023 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को सेना, नौसेना और वायुसेना में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले इंटरव्यू के लिए पात्र माना जाएगा। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप एनडीए और एनए 2 के लिखित परीक्षा का परिणाम चेक कर सकेंगे।

UPSC NDA, NA Result 2023 Download

  1. सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UPSC NDA NA 2 Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  4. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  5. सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  6. यदि आपका नाम यहां प्रदर्शित होता है तो उम्मीदवार सफल माने जाएंगे।

UPSC NDA Result 2023: देखें टॉपर्स की लिस्ट

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की लिखित परीक्षा में कुल 7 हजार 971 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें से पटेल विधि राकेश कुमार ने टॉप किया है। वहीं दर्जी चिंतन नरेंद्र कुमार ने दूसरा स्थान और पुरुषोत्तम झा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि चौथे स्थान पर पुरुषोत्तम सिंह राजपूत और पांचवे स्थान पर अस्मित सिंह हैं।

UPSC NA 2 Result: ये दस्तावेज अनिवार्य

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक एसएसबी इंटरव्यू के दौरान लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म में अटैच किए गए सभी दस्तावेज लेकर पहुंचना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की मार्कशीट फाइनल रिजल्ट के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर साइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। तथा 30 दिनों तक साइट पर उपलब्ध रहेगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article