एजुकेशन

UPSC NDA & NA II Recruitment 2026: NDA व NA II परीक्षा 2026 के लिए 394 पदों पर होगी भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (II), 2026 के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के जरिये कुल 394 खाली पदों को भरा जाएगा। भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में करियर बनाने का सपना देखने वाले 12वीं पास युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है। चयनित अभ्यर्थियों को पे-लेवल 10 के तहत शुरुआती वेतन ₹56,100 प्रति माह मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 9 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

UPSC NDA & NA-II Recruitment 2026

UPSC NDA & NA II Recruitment 2026: देश की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षाओं में शामिल UPSC NDA व NA परीक्षा युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने का शानदार मौका देती है। यूपीएससी द्वारा जारी लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, NDA व NA II परीक्षा 2026 के लिए कुल 394 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के जरिये भारतीय थल सेना, नौसेना, वायुसेना और नौसेना देश केदेशअकादमी के अलग-अलग पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों को चुना जाएगा।

12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

खास बात ये है कि इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, वायुसेना और नौसेना की कुछ शाखाओं के लिए 12वीं में भौतिकी व गणित सब्जेक्ट होना बेहद जरूरी है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अधिसूचना को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद फिर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू शामिल होगा। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को SSB के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जहां पर उनकी मानसिक क्षमता, नेतृत्व कौशल, व्यक्तित्व और फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और SSB में मिले नंबर्स के आधार पर तैयार की जाएगी।

ट्रेनिंग के बाद मिलेगी इतनी सैलरी

बताते चलें कि चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान सुविधाएं दी जाएंगी। फिर एक बार ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अधिकारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल 10 के तहत ₹56,100 की शुरुआती सैलरी मिलेगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता, सैन्य सेवा वेतन और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

भर्ती से जुड़े लिंक

बताते चलें कि ये देश के सशस्त्र बलों में नौकरी करने का शानदार मौका है। इसके लिए इंटर पास अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में बिनाे देरी किए इस भर्ती के लिए अप्लाई कर लें।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article