UPSC NDA CDS Application Form 2026 Last Date Extended: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा-II, 2026 और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा-II, 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 11 जून 2026 शाम 6 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह समय सीमा उन दोनों परीक्षाओं के लिए बढ़ाई गई है, जिनके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मई, 2026 को शुरू हुई थी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया हो वो आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर (UPSC NDA CDS Recruitment) सकते हैं।
UPSC NDA CDS Recruitment 2026: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 845 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें एनडीए में 394 और सीडीएस के 451 पद शामिल हैं। परीक्षा 13 सितंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां आप आर्मी, नेवी, एयरफोर्स फ्लाइंग, एयर फोरस ग्राउंड ड्यूटी टेक और नॉन टेक के पदों पर पर कितनी वैकेंसी है जान सकते हैं।
UPSC NDA CDS Application Form: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- आर्मी - 208 पद
- नेवी - 42 पद
- एयर फोर्स फ्लाइंग - 92 पद
- नेवल एकेडमी (एनए) (10 प्लस टू एंट्री स्कीम) - 24 पद
- एयर फोर्स ग्राउंड ड्यूटी टेक - 18 पद
- एयर फोर्स ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक - 10 पद
UPSC NDA CDS Qualification: एनडीए 2 परीक्षा के लिए क्वालिफिकेशन
बता दें आर्मी विंग के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना या उसमें शामिल होना जरूरी है। एयर फोर्स और नेवल विंग के लिए आवेदकों का फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स के साथ 12वीं कक्षा पास होना या उसमें शामिल होना जरूरी है।
UPSC NDA CDS Application Form 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSC NDA CDS 2 Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
यहां आप यूपीएससी एनडीए सीडीएस 2 के पदों पर भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
