एजुकेशन

UPSC NDA CDS 2 Exam Guidelines: यूपीएससी सीडीएस एनडीए परीक्षा आज, एग्जाम सेंटर पर जानें से पहले जान लें गाइडलाइंस

UPSC NDA CDS 2 Exam Guidelines, Instructions, Dos And Donts In Hindi:यूपीएससी सीडीए और एनडीए की परीक्षा आज यानी 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। विषयवार परीक्षा अलग अलग समय पर निर्धारित है। यदि आप भी परीक्षा देने जा रहे हैं तो एग्जाम सेंटर्स पर जाने से पहले यूपीएससी सीडीएस, एनडीए एग्जाम की गाइडलाइंस, इंस्ट्रक्शन, क्या लेकर जाएं और क्या लेकर नहीं जाना है? यहां जान सकते हैं।

Image

UPSC NDA CDS 2 Exam Guidelines: यहां देखें यूपीएससी एनडीए सीडीएस 2 एग्जाम गाइडलाइंस

UPSC NDA CDS 2 Exam Guidelines, Instructions, Dos And Donts In Hindi: यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) और नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा आज यानी 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने जा (UPSC NDA Exam Guidelines) रही है। इंग्लिश की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक होगी। सब्जेक्ट कोड 12 यानी जनरल नॉलेज का एग्जाम दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी। एलीमेंट्री मैथिमेटिक्स सब्जेक्ट का पेपर 4 बजे से 6 बजे तक होग। वहीं एनडीए का एग्जाम भी दो पालियों में निर्धारित है। यहां मैथ्स का एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक और जनरल एबिलिटी टेस्ट की परीक्षा 2 बजे से 4:30 तक होगी। ऐसे में यदि आप भी परीक्षा देने जा रहे हैं तो एग्जाम सेंटर्स पर जाने से पहले यूपीएससी सीडीएस, एनडीए एग्जाम की गाइडलाइंस, इंस्ट्रक्शन, क्या लेकर जाएं और क्या लेकर नहीं जाना है? यहां जान सकते हैं।

UPSC NDA CDS 2 Exam Guidelines In Hindi: एडमिट कार्ड अनिवार्य

उम्मीदवारों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए आवंटित केंद्र पर अपने ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट प्रस्तुत करना होगा। जो उम्मीदवार जांच के लिए आवंटित केंद्र पर अपना ई-एडमिट कार्ड प्रस्तुत नहीं करेगा, उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सत्र में वह फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना आवश्यक है, जिसका नंबर ई-एडमिट कार्ड में उल्लिखित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फेस प्रमाणीकरण/पहचान सत्यापन और तलाशी के लिए परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

UPSC NDA, CDS 2 Exam Guidelines In Hindi

UPSC NDA, CDS 2 Exam Guidelines In Hindi

UPSC NDA Exam Guidelines In Hindi: एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट न होने पर

जिस उम्मीदवार के ई-एडमिट कार्ड पर उनकी तस्वीर स्पष्ट नहीं है, उन्हें एक स्व-घोषणा पत्र (undertaking) के साथ परीक्षा में बैठने के लिए फोटो पहचान पत्र और प्रत्येक सत्र के लिए एक-एक पासपोर्ट आकार की दो तस्वीरें साथ लाना होगा।

UPSC CDS 2 Exam Guidelines In Hindi: एग्जाम सेंटर पर समय से पहुंचें

यह भी ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा, यानी पूर्वाहन (सुबह के) सत्र के लिए सुबह 09:30 बजे और अपराह्न (दोपहर के) सत्र के लिए दोपहर 01:30 बजे। प्रवेश बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार यह भी ध्यान दें कि उन्हें ई-एडमिट कार्ड में उल्लिखित परीक्षा केंद्र के अलावा किसी अन्य परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

UPSC NDA Exam Guidelines, Instructions In Hindi: भूलकर न ले जाएं ये चीजें

उम्मीदवारों को परीक्षा परिसर में किसी भी प्रकार का बैग, सामान, कीमती/महंगी वस्तुएं, मोबाइल फोन, स्मार्ट/डिजिटल घड़ियां, AI-सक्षम चश्मे (AI enabled glasses), अन्य आईटी गैजेट, पुस्तकें आदि ले जाने की अनुमति नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रतिबंधित वस्तुएं न लाएं, क्योंकि केंद्र पर्यवेक्षक (Venue Supervisors) केंद्र पर इन वस्तुओं को रखने की कोई व्यवस्था नहीं करेंगे। यदि कोई उम्मीदवार ऐसी प्रतिबंधित वस्तुएं लाता है, तो उसे उन्हें केंद्र के बाहर रखने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी और आयोग इस संबंध में किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

एग्जाम सेंटर पर क्या ले जा सकते हैं?

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर केवल ई-एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल, पहचान पत्र, तस्वीरें, पारदर्शी बोतल में पानी और ई-एडमिट कार्ड के निर्देशों में निर्दिष्ट अन्य वस्तुएं ही ले जाने की अनुमति होगी। केंद्र के अंदर अन्य किसी भी वस्तु को ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ब्लैक प्वाइंट पेन लेकर आएं

उम्मीदवारों को काला बॉल प्वाइंट पेन (Black Ball Point Pen) लाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि OMR उत्तर पत्रक और उपस्थिति सूची को केवल काले बॉल प्वाइंट पेन से ही भरना अनिवार्य है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article