UPSC Mains Admit Card 2024 Release Date: यूपीससी मेन्स परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड (UPSC Mains Admit Card 2024) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ढ 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UPSC Mains Exam 2024 Date: कब होगी मेन्स परीक्षा
आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 21 सितंबर, 22 सितंबर, 28 सितंबर और 29 सितंबर 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। बता दें कि 20 सितंबर को निबंध, 21 सितंबर को सामान्य अध्ययन I और II, 22 सितंबर को सामान्य अध्ययन III और IV, 28 सितंबर को भारतीय भाषा और अंग्रेजी, 29 सितंबर को वैकल्पिक विषय पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन किया जाएगा।
UPSC Mains Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीएससी मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
How to download UPSC Mains Admit Card 2024
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC Mains Exam 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी मेन्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही इंटरव्यू राउंड में शामिल होने के योग्य होंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1056 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
