एजुकेशन

NEET PG Result 2024 Date: जारी होने जा रहा नीट पीजी रिजल्ट, जानें आंसर-की पर लेटेस्ट अपडेट

NEET PG Result 2024 Expected Date: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से नीट पीजी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां नीट पीजी आंसर-की 2024 पीडीएफ को लेकर लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं।

Image

NEET PG Result 2024

NEET PG Result 2024 Expected Date: नीट पीजी एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से नीट पीजी रिजल्ट (NEET PG 2024 Result) जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से रिजल्ट (NEET PG Result 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी नीट पीजी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

NEET PG 2024: इस तारीख को हुई थी परीक्षा

नीट पीजी एग्जाम का आयोजन 11 अगस्त 2024 को देश के 170 शहरों में तैयार किए गए 416 केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में लगभग 228,540 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से नीट पीजी आंसर-की 2024 का इंतजार कर रहे हैं।

NEET PG Answer Key 2024 PDF: नहीं जारी होगी आंसर-की

आमतौर पर विभिन्न परीक्षा एजेंसियों द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा की आंसर-की जारी की जाती है। इसके बाद अभ्यर्थियों से इसके खिलाफ आपत्ति आमंत्रित की जाती है। फिर इन आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाता है। हालांकि, NBEMS द्वारा नीट पीजी आंसर-की नहीं जारी की जाती हैं। ऐसे में नीट पीजी परीक्षा के सीधे नतीजे ही घोषित किए जाएंगे।

How to download NEET PG Result 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर नीट पीजी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकते हैं।

NEET PG Result 2024 Date: कब आएगा नीट पीजी रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीट पीजी रिजल्ट अगस्त के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही नीट पीजी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article