UPSC IFS Result 2026 Released: संघ लोक सेवा आयोग ने आईएफएस यानी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UPSC IFS Result 2026) दिया है। लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (UPSC IFS Result) सकते हैं। बता दें यूपीएससी फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा का लिखित भाग 16 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित किया गया था। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए पात्र माने गए थे। इंटरव्यू इंटरव्यू 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच निर्धारित किया गया था।
UPSC IFS Result 2026: कब से शुरू हुआ था आवेदन
यूपीएससी आईएफएस की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2025 से शुरू की गई थी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2025 थी। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को निर्धारित ती। इसका रिजल्ट 11 जून 2025 को जारी किया गया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UPSC IFS Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
UPSC IFS Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। - रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में दाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
UPSC IFS Final Result: कुल इतने उम्मीदवारों का चयन
आयोग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार कुल 148 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें अनारक्षित वर्ग (General Category) के 42, ईडब्ल्यूएस वर्ग (EWS) के 21, ओबीसी (OBC) के 52, अनुसूचित जाति (SC) के 22 और अनुसूचित जनजाति (ST) के 11 उम्मीदवार शामिल हैं। साथ ही कुछ पद पीडब्ल्यूडी (PWD) वर्ग के लिए भी आरक्षित थे।
