एजुकेशन

UPSC ESE Prelims Exam 2023: घोषित हुई इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख, जानें कब है आपका एग्जाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 11:40 PM IST

UPSC ESE 2023, UPSC ESE Prelims Exam 2023, upsc.gov.in: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यहां पर परीक्षा का टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। परीक्षा का एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

Image

यूपीएससी की वेबसाइट पर टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जारी हुई यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख
  • upsc.gov.in पर चेक करें टाइम टेबल
  • दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

UPSC ESE Prelims Exam 2023, UPSC Engineering Service Prelims Exam 2023, upsc.gov.in: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम (Engineering Service Exam) प्रीलिम्स 2023 की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर‌ यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2023 का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UPSC ESE 2023 Date: कब होगी परीक्षा?

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा 19 फरवरी 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जनरल स्टडीज और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड के लिए पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। जबकि सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग विषयों के लिए ‌दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

UPSC ESE Prelims 2023: ऐसे होगा पेपर

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम के पेपर 1 में 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। वहीं, दूसरे पेपर में 300 अंकों के सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

How to download UPSC Engineering Service Prelims Exam 2023 Schedule

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'Examination Time Table: Engineering Services (Preliminary) Examination, 2023' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने यूपीएससी परीक्षा का टाइम टेबल खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UPSC ESE 2023: वेबसाइट पर रखें नजर

आयोग द्वारा आयोजित प्रिलिमनरी परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों को फिर मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से 327 पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article