एजुकेशन

UPSC CSE Notification 2026: यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 को नोटिफिकेशन, upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Notification 2026 Pdf: यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 को नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। विज्ञप्ति आते ही सिविल सेवा परीक्षा की तिथि की जानकारी आ जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवार अपनी तैयारी को नई दिशा दे सकेंगे।

Image

यूपीएससी सीएसई अधिसूचना 2026 पीडीएफ

UPSC CSE Notification 2026 Pdf: संघ लोक सेवा आयोग सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 को नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। विज्ञप्ति आते ही सिविल सेवा परीक्षा की तिथि की जानकारी आ जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवार अपनी तैयारी को नई दिशा दे सकेंगे। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) हर साल सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) के लिए नोटिफिकेशन जारी करती है। इसमें प्रीलिम्स की तारीखों के साथ मुख्य परीक्षा की भी तारीखें शामिल होगी।

यूपीएससी डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी करेगा। बता दें, डिटेल्ड नोटिफिकेशन पहले 14 जनवरी को जारी होने वाला था, लेकिन 'एडमिनिस्ट्रेटिव कारणों' से इसे टाल दिया गया था। तब से, UPSC ने नोटिफिकेशन की नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।

एक बार नोटिफिकेशन आने के बाद ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

UPSC CSE Notification 2026 कैसे कर सकेंगे चेक, देखें स्टेप बाय स्टेप

  • यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन देखें।
  • फिर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर UPSC Notification 2026 लिखा हो।
  • नोटिफिकेशन स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • उसे अच्छे से पढ़ें और डाउनलोड करें, और उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

UPSC Civil Services Exam 2026

पहले जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार, UPSC सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स) परीक्षा 2026, 24 मई 2026 को होना संभावित है।

UPSC CSE Notification 2026: नोटिफिकेशन में क्या होगी जानकारी

  • रजिस्ट्रेशन
  • योग्यता
  • सिलेबस
  • महत्वपूर्ण तारीखें

ध्यान रहे, ये ऑनलाइन फॉर्म भरा जाता है। इसके लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करेंगे। इससे एक यूनिक रजिस्ट्रेशन ID जनरेट होगी जिसका इस्तेमाल आप भविष्य के सभी एप्लीकेशंस के लिए करेंगे।

UPSC CSE Notification 2026: Eligibility Criteria

UPSC CSE नोटिफिकेशन 2026 : एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु32 वर्ष (जनरल कैटेगरी के लिए)
शैक्षणिक योग्यताकिसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन
पिछले सालों में नोटिफिकेशन कब जारी हुआ था?

यूपीएससी डिटेल्ड नोटिफिकेशन 2025 में 22 जनवरी को, 2024 में 14 फरवरी को, 2023 में 1 फरवरी को और 2022 में 2 फरवरी को जारी किया गया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article