एजुकेशन

UPSC Mains Admit Card 2025: जारी हो गया यूपीएससी मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड, तुरंत इस Direct Link से करें चेक

UPSC Mains Admit Card 2025 Release: यूपीएससी मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है, अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, तो आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से UPSC Mains Admit Card 2025 Download कर सकते हैं।

Image

यूपीएससी मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया

UPSC Mains Admit Card 2025 Download: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 14 अगस्त 2025 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, तो यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से या खबर में दिए Direct Link से UPSC Mains Admit Card 2025 Download कर सकते हैं।

कब है परीक्षा?

  • UPSC CSE Mains Exam 2025 का आयोजन 22 से 31 अगस्त, 2025 तक किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपने हॉल टिकट और एक वैध पहचान पत्र ले जाने की जरूरत होगी।

UPSC Mains Admit Card 2025 How to Download करने के लिए क्या करेंं?

  • UPSC Mains Admit Card 2025 Official Website पर जाएं।
  • What's New के नीचे देखें
  • e - Admit Card: Civil Services (Main) Examination, 2025 पर क्लिक करें
  • नया पेज खुलेगा, यहां Click here पर क्लिक करें।
  • फिर नया पेज खुलेगा, यहां लॉगिन करें
  • UPSC Mains Admit Card 2025 Download करें

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 परीक्षा कार्यक्रम

दिन-वार पाली समय के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

परीक्षा तिथियांपाली 1 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) पाली 2 (दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक)
22 अगस्त 2025 निबंध
23 अगस्त 2025 सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-I सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-II
24 अगस्त 2025 सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-III सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-IV
30 अगस्त 2025 भारतीय भाषा प्रश्नपत्र अंग्रेजी
31 अगस्त 2025 वैकल्पिक विषय प्रश्नपत्र-I वैकल्पिक विषय प्रश्नपत्र-II
संबंधित अन्य जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट के साथ टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटज के एजुकेशन पेज पर भी विजिट कर सकते हैं।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article