NEET PG Counselling Round 1 Registration 2026: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 को लेकर बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यहां अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यह एमडी (MD), एमएस (MS) और पीजी डिप्लोमा जैसे पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिला देने के लिए आयोजित की जाती है। यहां नीट पीजी परीक्षा में प्राप्त अंकों, ऑल इंडिया रैंक, आरक्षण नियमों, उपलब्ध सीटों और उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर उन्हें मेडिकल कॉलेज और कोर्स आवंटित किए जाते हैं।
बता दें नीट पीजी काउंसलिंग पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 24 अक्टूबर, 2026 को घोषित किया जाएगा। यहां आप नीट पीजी काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
NEET PG Counselling Round 1 Registration 2026: यहां देखें शेड्यूल
- सीट मैट्रिक्स का सत्यापन - 10 से 12 अक्टूबर 2026
- रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान - 12 से 21 अक्टूबर 2026
- चॉइस फिलिंग और लॉकिंग - 13 से 22 अक्टूबर 2026
- सीट आवंटन की प्रक्रिया - 22 से 23 अक्टूबर 2026
- सीट आवंटन का परिणाम - 24 अक्टूबर 2026
- रिपोर्टिंग और कॉलेज में प्रवेश - 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026
- प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन - 3 नवंबर 2026
NEET PG Counselling Round 1 Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MCC NEET PG Counselling Round 1 Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
- MBBS डिग्री या प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट
- इंटर्नशिप पूरी होने का सर्टिफिकेट
- परमानेंट या प्रोविजनल मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- सरकार द्वारा जारी वैध फोटो ID
- जन्म तिथि का प्रमाण
- पासपोर्ट-साइज फोटो
- कैटेगरी, PwBD या NRI से जुड़े दस्तावेज (अगर लागू हो)
नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशिय वेबसाइट पर विजिट करें।
